Moto G9 Power भारत में आज होगा लॉन्च, इन खूबियों से हो सकता है लैस

Moto G9 Power स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। मोटो जी9 पावर फोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है।

Moto G9 Power भारत में आज होगा लॉन्च, इन खूबियों से हो सकता है लैस

Moto G9 Power फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Moto G9 Power खरीद के लिए Flipkart पर हो सकता है उपलब्ध
  • मोटो जी9 पावर पिछले महीने यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • फोन में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Moto G9 Power स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Motorola फोन Moto G9, Moto G9 Plus और Moto G9 Play के साथ स्थित होगा, जिन्हें पिछले महीने पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। मोटो जी9 पावर फोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने मोटो जी9 पावर के भारत लॉन्च की घोषणा पिछले हफ्ते कर दी थी। इसके अलावा मोटो जी9 पावर के लिए एक माइक्रोसाइट Flipkart पर भी फीचर की गई है, जो इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की जानकारी प्रदान करती है।
 

Moto G9 Power India launch details

Motorola आज भारत में दोपहर 12 बजे Moto G9 Power लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक घोषणा के कुछ समय बाद मोटो जी9 पावर की कीमत आपको Flipkart पर नज़र आने लगेगी।
 

Moto G9 Power price in India (expected)

मोटो जी9 पावर फोन को यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प का था। यह फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में आता है।
 

Moto G9 Power specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।  

मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ प्राप्त होगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन 9.66mm मोटा और 221 ग्राम भारी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »