Moto G9 Power दमदार बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Motorola UK ने ट्वीट के माध्यम से Moto G9 Power लॉन्च का ऐलान किया है। इस फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) है।

Moto G9 Power दमदार बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Power फोन इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज शेड्स में लॉन्च हुआ है

ख़ास बातें
  • Moto G9 Power यूरोप में हुआ है लॉन्च
  • मोटो जी9 पावर में मौजूद है 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • कंपनी का दावा फोन की बैटरी 60 घंटों तक देगी आपका साथ
विज्ञापन
Moto G9 Power को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह Moto G9 सीरीज़ का आखिरी फोन होगा, जिसमें पहले से ही Moto G9, Moto G9 Plus और Moto G9 Play जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। मोटो जी9 पावर को यूरोप में लॉन्च किया गया है, जो कि 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Moto G9 Power price, sale

Motorola UK ने ट्वीट के माध्यम से Moto G9 Power लॉन्च का ऐलान किया है। इस फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) है। यह फोन इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज शेड्स में लॉन्च हुआ है। वहीं, मोटो जी9 पावर को आने वाले हफ्तों में एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस फोन को भारत में लाया जाएगा या नहीं।  
 

Moto G9 Power specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।  

मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ प्राप्त होगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन 9.66mm मोटा और 221 ग्राम भारी है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »