• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G8 Power Lite 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto G8 Power Lite 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है।

Moto G8 Power Lite 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto G8 Power Lite

ख़ास बातें
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं Moto G8 Power Lite में
  • Moto G8 Power Lite में 8 मेगापिक्सल का सेेल्फी कैमरा
  • मोटो जी8 पावर लाइट की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
विज्ञापन
Moto G8 Power Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Motorola ने जानकारी दी है कि उसके नए बजट स्मार्टफोन की बिक्री महीने के अंत में शुरू होगी। याद रहे कि मोटो जी8 पावर लाइट को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल महीने में उतारा गया था। मोटो जी8 पावर लाइट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का एक मात्र रैम और स्टोरेज वेरिएंट है और 5,000 एमएएच की बैटरी इसकी अहम खासियतों में से एक है।
 

Moto G8 Power Lite price in India, sale date

मोटो जी8 पावर लाइट का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और  64 जीबी स्टोरेज वाला है। Motorola के मुताबिक, इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है और बिक्री 29 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू रंग में आता है।
 

Moto G8 Power Lite specifications

मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच (729x1600 पिक्सल) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा वाटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे वाला है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका साथ देगा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस। एचडीआर, ब्यूटी मोड, डुअल कैमरा ब्लर इफेक्ट, टाइमर, पनोरमा, गूगल लेंस इंटीग्रेशन इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Moto G8 Power Lite की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 19 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 164.94x75.76x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »