Moto G8 Play, Moto G8 Plus और Moto E6 Play की तस्वीरें लीक

Moto G8 सीरीज़ से 24 अक्टूबर से उठेगा पर्दा। मोटो जी8 प्ले और मोटो जी8 प्लस को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद।

Moto G8 Play, Moto G8 Plus और Moto E6 Play की तस्वीरें लीक

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Moto G8 Plus

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Moto G8 Plus
  • Moto E6 Play होगा एक बजट स्मार्टफोन
  • मोटोरोला इन फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
Moto G8 सीरीज़ को इस हफ्ते ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले Moto G8 Play और Moto G8 Plus के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। कुछ दिन पहले ही मोटो जी8 प्ले की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोन को ब्राज़ील में 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इन्हें यूरोपीय मार्केट में लाया जाएगा। मोटो जी8 सीरीज को भारत में भी लाए जाने की संभावना है। इसके अलावा मोटो ई6 प्ले के रेंडर्स भी इंटरनेट पर लीक हुए हैं।

सारे रेंडर्स नामी टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) द्वारा साझा किए गए हैं। मोटो जी8 प्ले के रेंडर्स इस फोन की हाल ही में लीक हुई वास्तविक तस्वीरें से मेल खाते हैं। मोटो जी8 प्ले में मोटो जी8 प्लस की तुलना में छोटा वाटरड्रॉप नॉच है, लेकिन इस फोन में भी निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है। मोटो जी8 प्ले का पिछला हिस्सा मोटो जी8 प्लस जैसा ही है। पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह Motorola के लोगो के नीचे मौज़ूद है। मोटो जी8 प्ले में तीन रियर कैमरे हैं, जबकि मोटो जी8 प्लस में अतिरिक्त लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम होने की खबर है। मोटो जी8 प्ले के लीक हुए लेटेस्ट रेंडर्स से पता चला है कि इसका ब्लैक कलर वेरिएंट भी होगा।
 
motog8play

मोटो जी8 प्लस के रेंडर्स को भी इवान ब्लास द्वारा साझा किया गया है। यह ब्लू और रेड ग्लॉसी फिनिश से लैस है। इसका वाटरड्रॉप नॉच ज़्यादा बड़ा है। निचले हिस्से पर चौड़े बॉर्डर हैं। पिछले हिस्से पर अतिरिक्त लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम के लिए कट आउट है। खबर है कि यह फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 6.3 इंच डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 
motoe6play

इवान ब्लास ने मोटो ई6 प्ले के नए रेंडर को साझा किया है। यह ट्रेडिशनल डिस्प्ले वाल फोन है। इसमें कोई नॉच या कट आउट नहीं है। चारों किनारे पर बेज़ल चौड़े हैं। इसमें एक मात्र रियर कैमरा है, एलईडी फ्लैश के साथ। इस फोन में मोटोरोला बैटविंग लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर है। रेंडर से पता चलता है कि फोन ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट से पता चला है कि फोन ब्लू कलर फिनिश के साथ आएगा। कंपनी इस हफ्ते ही मोटो जी8 सीरीज़ के साथ मोटो ई6 प्ले को लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »