Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play एक दूसरे से कितने अलग?

Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play एक दूसरे से कितने अलग हैं। जानिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 फरवरी 2019 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 में है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Moto G7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) है
  • Moto G7 Play की कीमत है 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये)

Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play एक दूसरे से कितने अलग?

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने 7 फरवरी 2019 यानी गुरुवार को ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। मोटो जी7, मोटो जी7 प्लस, मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्ले के स्पेसिफिकेशन तो वैसे अलग-अलग हैं लेकिन इनमें कुछ समानताएं भी हैं जैसे कि ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। ये हैंडसेट पूरे दिन की बैटरी लाइफ और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के दावे के साथ आते हैं। आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play एक दूसरे से कितने अलग हैं।
 

Moto G7 बनाम Moto G7 Plus बनाम Moto G7 Power बनाम Moto G7 Play की कीमत

मोटो जी7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) है, Moto G7 Power को 249 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) और Moto G7 Play की कीमत 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) है। Moto G7 Plus का दाम 299.99 यूरो (करीब 24,500 रुपये) रखा गया है, बता दें कि यह स्मार्टफोन केवल चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने मोटो जी7 सीरीज़ को भारत लाए जाने के बारे कुछ साफ नहीं बताया है। सिर्फ इतना कहा है कि सबसे पहले Moto G7 Power को लाया जाएगा।
Advertisement

Motorola ने घोषणा की है कि Moto G7 स्मार्टफोन को सिरेमिक ब्लैक और सिरेमिक व्हाइट, Moto G7 Plus को इंडिगो, स्टारी ब्लैक, फाइन गोल्ड, Moto G7 Play को इंडिगो और वीवा रेड तो वहीं Moto G7 Power को ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।
 

Moto G7 vs Moto G7 Plus vs Moto G7 Power vs Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ब्रांड के चारों फोन एंड्रॉयड पाई, डुअल-सिम स्लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फेस अनलॉक, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ आते हैं। Moto G7 Play में 5.7 इंच का मैक्स विज़न स्क्रीन दी गई है। मोटो जी7 प्ले के अलावा अन्य सभी वेरिएंट 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। Moto G7 और Moto G7 Plus का स्क्रीन रिजॉल्यूशन (1080x2270 पिक्सल) है। तो वहीं, Moto G7 Power में डिस्प्ले एचडी+ (720x1512 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। चारों स्मार्टफोन 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं।
Advertisement

Moto G7 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर तो वहीं अन्य सभी मॉडल स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट से लैस हैं। मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। Moto G7 Play में 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और Moto G7 Power में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Moto G7 Plus में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7) का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का। डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

Moto G7 Power में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Moto G7 Play 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

मोटो जी7 पावर में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है, अन्य सभी मॉडल 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस हैं। सभी स्मार्टफोन जीपीएस सपोर्ट के साथ आते हैं। मोटो जी7 प्लस में केवल यूजर को ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा तो वहीं अन्य सभी मॉडल ब्लूटूथ वर्जन 4.2 के साथ आते हैं।
 
मोटोरोला मोटो जी7 प्ले बनाम मोटोरोला मोटो जी7 पावर बनाम मोटोरोला मोटो जी7 प्लस बनाम मोटोरोला मोटो जी7

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.70 इंच6.20 इंच6.20 इंच6.20 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच5000 एमएएच3000 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1512 पिक्सल720x1520 पिक्सल1080x2270 पिक्सल1080x2270 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.706.206.206.20
रिज़ॉल्यूशन
720x1512 पिक्सल720x1520 पिक्सल1080x2270 पिक्सल1080x2270 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास--
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:919:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-403--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
रैम
2 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128512256128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.25-micron)16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.25-micron)8-मेगापिक्सल (1.12-micron)
फ्रंट फ्लैश
एलईडी---

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहांहां
सिम की संख्या
2222

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.