Moto G64y 5G आया MediaTek Dimensity 7020 के साथ गूगल प्ले कंसोल पर नजर, जानें सबकुछ

Google Play कंसोल लिस्टिंग में स्मार्टफोन की फोटो सामने की तरफ एक पंच-होल कैमरा कटआउट भी दिखाती है।

Moto G64y 5G आया MediaTek Dimensity 7020  के साथ गूगल प्ले कंसोल पर नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G Power 5G (2024) में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto G64y 5G में MediaTek MT6855 या Dimensity 7020 चिपसेट मिलेगा।
  • Moto G64y 5G में 8GB और 12GB स्टोरेज मिल सकती है।
  • Moto G64y 5G ऑउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा।
विज्ञापन
Motorola ने हाल ही में ग्लोबल स्तर पर दो नए स्मार्टफोन Moto G Power 5G (2024) और Moto G 5G (2024) लॉन्च किए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola की आगामी Edge सीरीज के डिवाइसेज के बारे में अफवाहें फैल रही हैं। अब Moto G64y नाम का एक नया मोटो स्मार्टफोन Google Play कंसोल लिस्टिंग पर नजर आया है।


Moto G64y आया Google Play कंसोल पर नजर


लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto G64y 5G में MediaTek MT6855 या Dimensity 7020 चिपसेट मिलेगा। प्रोसेसर MediaTek Dimensity 930 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसमें दो ARM Cortex-A78 कोर और 6 ARM Cortex-A55 कोर हैं। यहां हम आपको आगामी Motorola स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लिस्टिंग से आगे पता चला है कि फोन दो मेमोरी ऑप्शन 8GB और 12GB में उपलब्ध हो सकता है। यह ऑउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा। इसके अलावा Moto G64y के डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और पिक्सेल डेंसिटी 400 PPI है।

Google Play कंसोल लिस्टिंग में स्मार्टफोन की फोटो सामने की तरफ एक पंच-होल कैमरा कटआउट भी दिखाती है। ऐसा लग रहा है कि वॉल्यूम और पावर बटन स्मार्टफोन के दाईं ओर स्थित हैं।

इसके अलावा Moto G64y 5G के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब जब इसे प्ले कंसोल पर दिखाया गया है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसे दुनिया भर के अन्य रेगुलेटरी बॉडी द्वारा सर्टिफाइड किया जाएगा। आपको बता दें कि Motorola जल्द ही फोन के बारे में ऑफिशियल टीजर या अधिक जानकारी जारी कर सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »