• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola ने लॉन्च किया 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ Moto G Power 5G (2024) स्मार्टफोन, जानें कीमत

Motorola ने लॉन्च किया 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ Moto G Power 5G (2024) स्मार्टफोन, जानें कीमत

Moto G Power 5G (2024) में कंपनी ने 6.7 इंच का LCD पैनल दिया है जो FHD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Motorola ने लॉन्च किया 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ Moto G Power 5G (2024) स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: Motorola

Moto G Power 5G (2024) में कंपनी ने 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया है

ख़ास बातें
  • फोन 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा कैरी करता है।
  • यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
  • इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन
Moto G Power 5G (2024) फोन मोटोरोला की ओर से लॉन्च किया गया एक नया 5G स्मार्टफोन है जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। फोन में Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Moto G Power 5G (2024) price

Moto G Power 5G (2024) को कंपनी ने अमेरिका में लॉन्च किया है। कीमत 299 डॉलर है। इसकी सेल 29 मार्च से शुरू होगी। फोन को Motorola.com, Amazon (US), और Best Buy (US) जैसे रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। कलर्स की बात करें तो इसमें मिडनाइट ब्लू, और पेल लीलेक का ऑप्शन मिल जाता है। 
 

Moto G Power 5G (2024) specifications

Moto G Power 5G (2024) में कंपनी ने 6.7 इंच का LCD पैनल दिया है जो FHD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 391 ppi पिक्सल डेंसिटी है। कैमरा की बात करें तो Moto G Power 5G (2024) में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी, वीडियो कॉलिंग के लिए यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

डिवाइस में Dimensity 7020 चिप है जिसके साथ में 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे स्टोरेज को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, NFC, USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर दिए गए हैं। डाइमेंशन 167.22 x 76.44 x 8.5mm बताए गए हैं। इस फोन का वजन 201 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »