Moto G60 भारत में Moto G40 Fusion के रूप में हो सकता है लॉन्च : रिपोर्ट

मोटो जी60 फोन में सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल यूरोप में पेश हो सकता है, और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी के साथ दस्तक दे सकता है।

Moto G60 भारत में Moto G40 Fusion के रूप में हो सकता है लॉन्च : रिपोर्ट

फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी भी स्थित हो सकती है

ख़ास बातें
  • Moto G60 उर्फ G40 Fusion स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस
  • मोटो जी60 फोन यूरोप में हो सकता है लॉन्च
  • मोटो जी40 फ्यूज़न भारत में दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Moto G60 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Motorola का आगामी फोन होगा और इससे संबंधित रेंडर्स व स्पेसिफिकेशन भी कई बार ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि मोटो जी60 फोन भारतीय मार्केट में Moto G40 Fusion के रूप में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कैमरा के मामले में मोटो जी60 और मोटो जी40 फ्यूज़न के बीच थोड़े अंतर हो सकते हैं। खबरों की मानें, तो यूरोप में इस फोन को मोटो जी60 के नाम से जाना जाएगा जबकि ब्राज़ील व भारत जैसी मार्केट में इसे मोटो जी40 फ्यूज़न मॉडल के रूप में कुछ बदलावों के साथ पेश किया जाएगा।

TechnikNews की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola कंपनी Moto G60 रेंज के दो स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसके कोडनेम Hanoi और Hoanoip है। Hanoi को लेकर कहा जा रहा है कि यह 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक देगा, जबकि दूसरा वेरिएंट 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। डेवलपमेंट के दौरान मोटोरोला ने दोनों को मर्ज करते हुए केवल Hanoip मॉडल छोड़ा। लेकिन लेटेस्ट जानकारी से संकेत मिलता है कि Hanoi मॉडल किसी अन्य मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। मोटो जी60 उर्फ Hanoip कोडनेम का फोन यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है जबकि Moto G40 Fusion उर्फ Hanoi भारत व ब्राज़ील जैसी मार्केट में दस्तक दे सकता है।

यह दोनों स्मार्टफोन संभवत एक जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस होंगे, जिनमें केवल कुछ अंतर मौजूद होंगे। उदाहरण के तौर पर रिपोर्ट बताती है कि जहां दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं, वहीं मोटो जी60 फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी40 फ्यूज़न फोन कथित रूप से 64 मेगापिक्सल प्राइमरी के साथ दस्तक दे सकता है। बाकि दो सेंसर एक जैसे होंगे, जिनमे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा क्रमश: शामिल होगा। फ्रंट कैमरे को लेकर भी कहा जा रहा है कि दोनों फोन एक-दूसरे से अलग होंगे। मोटो जी60 फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, वहीं मोटो जी40 फ्यूज़न फोन 16 मेगापिक्सल के साथ लॉन्च हो सकता है।   

मोटो जी60 फोन में सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल यूरोप में पेश हो सकता है, और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी के साथ दस्तक दे सकता है।

बाकि सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हो सकते हैं। मोटो जी60 और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन में 6.78 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी भी स्थित हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »