120Hz डिस्प्ले व 6,000mAh बैटरी से लैस हो सकते हैं Moto G60 व Moto G40 Fusion स्मार्टफोन्स

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि Moto G40 Fusion और Moto G60 स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट HDR10 डिस्प्ले फीचर की जाएगी। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी।

120Hz डिस्प्ले व 6,000mAh बैटरी से लैस हो सकते हैं Moto G60 व Moto G40 Fusion स्मार्टफोन्स

स्मार्टफोन्स में मिल सकती है 6.78 इंच की स्क्रीन

ख़ास बातें
  • Moto G40 Fusion और Moto G60 दोनों फोन हो सकते हैं भारत में लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होंगे दोनों स्मार्टफोन्स
  • दोनों में से किसी एक फोन में मिल सकता है 108MP का कैमरा
विज्ञापन
Motorola Moto G लाइनअप में जल्द ही दो स्मार्टफोन्स पेश किए जा सकते हैं, जिसमें Moto G40 Fusion और Moto G60 स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। पहले कहा जा रहा था कि मोटो जी60 स्मार्टफोन को भारत में मोटो जी40 फ्यूज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन हाल ही में टिप्सटर द्वारा जानकारी दी गई कि कंपनी भारत में दो मोटो फोन लॉन्च करेगी, जो कि मोटो जी40 फ्यूज़न व मोटो जी60 हो सकते हैं। लेटेस्ट लीक की मानें, तो यह दोनों फोन हाई-रिफ्रेश रेट व दमदार बैटरी से लैस होंगे।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि Moto G40 Fusion और Moto G60 स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट  HDR10 डिस्प्ले फीचर की जाएगी। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। बता दें, इसी टिप्सटर ने पहले जानकारी दी थी कि इन दोनों फोन में से किसी एक में 108 मेगापिक्सल का कैमरा फीचर किया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद होगा। साथ ही टिप्सटर ने फोन के प्रोसेसर संबंधी जानकारी भी दी हुई है, जिसके अनुसार दोनों ही डिवाइस स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होंगे।

पहले सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि इन स्मार्टफोन्स पर 6.78 इंच डिस्प्ले मौजूद होगा।

यह दोनों स्मार्टफोन संभवत एक जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस हो सकते हैं, जिनमें केवल कुछ अंतर मौजूद होंगे। उदाहरण के तौर पर रिपोर्ट बताती है कि जहां दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं, वहीं मोटो जी60 फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी40 फ्यूज़न फोन कथित रूप से 64 मेगापिक्सल प्राइमरी के साथ दस्तक दे सकता है। बाकि दो सेंसर एक जैसे होंगे, जिनमे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा क्रमश: शामिल होगा।

इसके अलावा, मोटो जी60 फोन में सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल पेश हो सकता है, और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी के साथ दस्तक दे सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Moto G, Moto G60, Moto G40 Fusion
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »