मोटो जी6 प्लस की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन भी हुए सार्वजनिक

लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड की मोटो जी सीरीज़ के लेटेस्ट मिंड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर चर्चा गर्म है। अब तक मिली जानकारियों से यही लगता है कि मोटो जी6 सीरीज़ के हैंडसेट मोटो जी6, मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 प्लस से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा।

मोटो जी6 प्लस की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन भी हुए सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • Moto G6 Plus सिल्वर, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू और सेयान कलर में उपलब्ध होगा
  • स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप की जगह होगी
  • मोटो जी6 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड की मोटो जी सीरीज़ के लेटेस्ट मिंड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर चर्चा गर्म है। अब तक मिली जानकारियों से यही लगता है कि मोटो जी6 सीरीज़ के हैंडसेट मोटो जी6, मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 प्लस से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। वैसे, मोटोरोला की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मोटो जी6 प्लस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं।

एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G6 Plus हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू और सेयान कलर में उपलब्ध होगा। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन मेटल व ग्लास बॉडी के साथ आएगा। साथ में कर्व्ड बैक पैनल भी होगा। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप की जगह होगी, वो भी डुअल एलईडी फ्लैश के साथ। रियर कैमरे से ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इसके अलावा फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले, 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 3250 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए गए हैं कि मोटो जी6 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। फोन में मौजूद बटन की बात करें तो पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ हैं। फ्रंट में नेविगेशन के लिए ऑन स्क्रीन बटन होगा। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मोटो जी6 प्लस को संभवतः मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया जाएगा, मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले के साथ।

इस हफ्ते की शुरुआत में नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने Moto G6 Play, Moto G6 और Moto G6 Plus के कोडनेम का खुलासा किया था। इसके अलावा मोटो जी6 प्ले को बेंचमार्क साइट पर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था। यह वेरिएंट भी एंड्रॉयड ओरियो पर चल रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »