Moto G6 Plus को मिलने लगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G6 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरूहहो गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2019 18:05 IST
ख़ास बातें
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है Moto G6 Plus
  • Moto G6 Plus में 5.93 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आता है मोटो जी6 प्लस

Moto G6 Plus को मिलने लगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G6 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरूहहो गया है। मोटो जी6 प्लस को मिला अपडेट दिसंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। याद करा दें कि, Moto G6 Plus को सितंबर माह में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था। बता दें कि, अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।

मोटोरोला ने हाल ही में Moto X4 और Motorola One Power के लिए भी एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट किया था। मोटो जी6 प्लस को मिले अपडेट के चेंजलॉग में दिखाई दे रहा है कि हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई के सभी फीचर्स मिले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फोन में यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए फोन में अडैप्टिव बैटरी और अडैप्टिव ब्राइटनेस समेत कई फीचर्स जुडेंगे। रंगीन आइकन के साथ सेटिंग्स ऐप को भी रीडिजाइन किया गया है। उम्मीद है कि Moto G6 Plus यूजर को जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम भी मिलेगा। बता दें कि चेंजलॉग को सबसे पहले यूजर्स ने Reddit पर स्पॉट किया था।
Advertisement

Motorola ने सपोर्ट पेज पर यूजर्स को सलाह देकर कहा कि फोन को तभी अपडेट करें जब आपके डिवाइस में कम से कम 50 प्रतिशत बैटरी शेष हो और हैंडसेट वाई-फाई से कनेक्ट हो। ऐसे में अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > System > System updates में जाकर अपडेट की जांच करें।
 

Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G6 Plus में 5.93 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) है। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। फोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट दिए जाने की गारंटी है। यह डुअल-सिम (नैनो-सिम) फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और एड्रेनो 508 जीपीयू के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल-टोन डुअल लेंस एलईडी फ्लैश है। सेल्फी के लिए भी फ्लैश भी दिया गया है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी  और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3,200 एमएएच की है। यह मोटोरोला के टर्बोपावर एडप्टर को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 159.9x75.5x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G6 Plus, Motorola, Android Pie, Android 9 Pie, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.