8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Moto G53, किफायती है कीमत

Moto G53 : इसका 8GB + 128GB वैरिएंट भी है, जिसकी कीमत 1099 युआन यानी करीब 13,064 रुपये है। इस तरह यह एक मिड रेंज 5G स्‍मार्टफोन है।

8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Moto G53, किफायती है कीमत

Moto G53 : इसे ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। यह फोन फ‍िलहाल चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्‍ध है।

ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हुआ है
  • इसे दो कलर ऑप्‍शन में लाया गया है
  • फोन में 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड मोटोरोला (Motorola) ने चीन में उसके नए मिड रेंज फोन को अनवील कर दिया है। इसका नाम Moto G53 रखा गया है। यह एक 5G स्‍मार्टफोन है, जिसे 5000mAh की बैटरी, 4GB रैम, 120Hz LCD डिस्प्ले, 50MP मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ लाया गया है। मोटोरोला हमेशा से ही कीमतों को आकर्षक बनाती आई है और Moto G53 भी इसी कसौटी पर उतारा गया है। आइए फोन की खूबियों के साथ इसकी कीमत को भी जान लेते हैं। 
 

मोटो G53 के प्राइस 

Moto G53 की कीमत इसके बेस वैरिएंट 4GB+128GB मॉडल के लिए 899 युआन यानी करीब 10,683 रुपये रखी गई है। इसका 8GB + 128GB वैरिएंट भी है, जिसकी कीमत 1099 युआन यानी करीब 13,064 रुपये है। इस तरह यह एक मिड रेंज 5G स्‍मार्टफोन है, जिसे ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। यह फोन फ‍िलहाल चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्‍ध है। भारत समेत बाकी बाजारों में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

मोटो G53 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Moto G53 में 6.5 इंच का LCD पैनल है। जैसा कि हमने बताया फोन का डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में पंच होल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। पंच होल कटआउट में सेल्‍फी कैमरा को फ‍िट किया गया है, जोकि 8 मेगापिक्‍सल का है। यह डिवाइस क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ आती है, लेकिन मोटो ने अभी उसकी जानकारी शेयर नहीं की है। इसे 4 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। स्‍टाेरेज 128 जीबी तक मिलता है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया भी जा सकता है।  

Moto G53 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी को 18 वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Moto G53 में MyUi 5.0 की लेयर है। फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शन मिल जाते हैं। डिवाइस का वजन करीब 183 ग्राम है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »