मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन लीक, 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने का खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 31 जनवरी 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • मोटो जी5 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होने का दावा
  • मोटो जी5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर होने का खुलासा
कयास लगाए जा रहे हैं कि लेनोवो बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट के इतर मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी का इवेंट 26 फरवरी को है। अब तक मोटो जी5 प्लस के बारे में बहुत सारी जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं। लेकिन ऐसा ही मोटो जी5 के बारे में नहीं कहा जा सकता। अभी तक सिर्फ यही पता चला है कि मोटो जी5 में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। अब एक ब्राज़ीली वेबसाइट ने मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

Tecnoblog की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटो जी5 ब्राज़ील में एक्सटी1672 मॉडल नंबर के साथ आएगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। मोटो जी5 प्लस के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर की तुलना में मोटो जी5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर होगा। इसके साथ मौज़ूद रहेगा 2 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। मोटो जी5 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा रहने की उम्मीद है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें 2800 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट की 3000 एमएएच की बैटरी की लिस्टिंग से मेल नहीं खाता। टेक्नोब्लॉग का दावा है कि नए मोटो मॉडल की झलक एक ब्राज़ीली ऑनलाइन रिटलेर के ज़रिए मिली है।

दूसरी तरफ, मोटो जी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो पी2 जैसे स्मार्टफोन में किया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। बेंचमार्क से पता चला है कि मोटो जी5 प्लस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा मोटो जी5 प्लस को इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है। इसमें हैंडसेट के लिए मोटो एक्सटी1685 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G5, Moto G5 Specifications, Lenovo, Mobiles, Android, Moto G5 Leak
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.