मोटो जी5 की बैटरी के बारे में अहम खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 31 जनवरी 2017 12:49 IST
ख़ास बातें
  • कि इस डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी होगी
  • बैटरी क्षमता के अलावा फोन के चार्जर के बारे में भी जानकारी मिली है
  • मोटो जी5 हैंडसेट में एनएफसी के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा
पिछले कुछ महीनों में लेनोवो के मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में जानकारियां कई बार लीक हुई हैं। इन हैंडसेट को एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी के इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वैसे, अब तक ज़्यादा जानकारियां मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के बारे में सामने आई हैं। अब मोटो जी5 को कथित तौर पर अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है।

मोटो जी5 की एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि इस डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी होगी जो कि मोटो जी5 प्लस की 3100 एमएएच की बैटरी से थोड़ी कमज़ोर है। जीएसएमअरिना ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में  बताया है। बैटरी क्षमता के अलावा फोन के चार्जर के बारे में भी जानकारी मिली है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

मज़ेदार बात यह है कि मोटो जी5 हैंडसेट में एनएफसी के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा। फोन (मॉडल नाम 9839) डीटीवी डॉन्गल के साथ आएगा जिसे टीवी ट्यूनर के तौर पर इस्तेमाल करना संभव है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी रहने की संभावना है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Advertisement

हाल ही में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के कवर का रेंडर इमेज सार्वजनिक हुआ था जिससे पुराने दावों को और बल मिला। लीक हुए कवर के रेंडर इमेज से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है। स्कैनर और होमबटन एक ही होंगे। इसका अलावा दोनों ही स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर एक गोलाकार कैमरा पैनल दिया जाएगा। मोटो वाला "M" लोगो मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में कैमरा पैनल के ठीक नीचे रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.