मोटोरोला मोटो जी5 प्लस की कथित तस्वीर फिर हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2017 17:27 IST
मोटोरोला के आने वाले कथित स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस को लेकर लीक व रिपोर्ट में ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों से स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। और अब एक नए लीक में एक कथित तस्वीर सामने आई है जिससे मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन का खुलासा होता है।

अब मोटोरोला जी5 प्लस स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर को टेकअपडेट3 ने देखा है। इस तस्वीर में डिवाइस  के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और इसके नीचे मोटो का लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट में डिस्प्ले के ऊपर भी मोटो की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। इससे पहले लीक हुई तस्वीरों में यह फोन लीक हुए मोटो एक्स (2017) की तरह दिख रहा था।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि डिवाइस में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की बैटरी औौर 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी पता चला है।

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कथित मोटो जी5 प्लस की लिस्टिंग में दावा किया गया है कि इस फोन में सर्कुलर कैमरा पैनल मॉड्यूल होगा। माना जा रहा है कि कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन होगा, इसलिए इसमें रियर पर मोटो मॉड के लिए मैग्नेटिक पिन नहीं हैं। फोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। मोटो एक्स सीरीज़ में भी मोटो मॉड सपोर्ट ना मिलने की उम्मीद है। अभी तक लेनोवो ने वादा किया है कि सभी मोटो ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोन में मॉड्यूलर एक्सेसरी के लिए सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी द्वारा स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा निकट भविष्य में की जा सकती है।
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto smartphone, Moto mobile, Motorola moto G5 plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  4. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  4. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  5. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  7. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
  8. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  9. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  10. बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.