Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने अमेरिका में Moto Pad (2026) लॉन्च कर दिया है।

Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto Pad (2026) में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Moto Pad (2026) में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Pad (2026) में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।
  • Moto Pad (2026) में 7,040mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Motorola ने अमेरिका में Moto Pad (2026) लॉन्च कर दिया है। मोटो पैड (2026) में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 7,040mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Pad (2026) में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560×1,600 पिक्सल, 500 निट्स तक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यहां हम आपको Moto Pad (2026) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto Pad (2026) Price

Moto Pad (2026) के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $249.99 (लगभग 23,000 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए 30 अप्रैल से अमेरिका में टी-मोबाइल और मेट्रो बाय टी-मोबाइल के ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा। हालांकि, टी-मोबाइल ग्राहक मोटोरोला यूएस के ऑनलाइन स्टोर से भी टैबलेट खरीद सकते हैं। यह टैबलेट सिर्फ पैंटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर में उपलब्ध है।

Moto Pad (2026) Specifications

Moto Pad (2026) में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560×1,600 पिक्सल, 500 निट्स तक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 72 प्रतिशत NTSC कलर गैमट के साथ TÜV रीनलैंड फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन्स से लैस है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस किया गया है। मोटो पैड (2026) में 7,040mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी फुल चार्ज में 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है।

यह टैबलेट 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है, जिससे वाई-फाई की जरूरत नहीं होती है। स्मार्ट कनेक्ट सपोर्ट के जरिए यूजर्स अपने फोन, टैबलेट और पीसी को इंटीग्रेट करके बिना रुकावट मल्टीटास्किंग और स्क्रीन पर कंटेंट शेयरिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही सर्कल टू सर्च विद गूगल की मदद से ऐप्स स्विच किए बिना स्क्रीन पर किसी भी चीज को तुरंत सर्च या ट्रांसलेट किया जा सकता है। टैबलेट में डॉल्बी टेक्नोलॉजी वाले क्वाड स्पीकर ज्याद डेप्थ, क्लैरिटी और डिटेल के साथ एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। स्पीकर या हेडफोन पर सुनते हुए डॉल्बी एटमॉस कंटेंट के साथ बेहतर ऑडियो का आनंद देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »