मोटो जी5 प्लस की तस्वीर लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 09:38 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 प्लस में मेटल बॉडी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन के अमेरिका में वेरिजॉन पर उपलब्ध होने क उम्मीद है
  • लेनोवो रविवार को मोटो जी5 और जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है
मोटो जी5 प्लस की नयी कथित तस्वीर साझा करने के अलावा एवं ब्लास ने दावा किया कि नया मोटो स्मार्टफोन अमेरिका में वेरिज़ॉन पर मिलेगा। अगर यह दावा सच साबित होता है तो इसका मतलब है कि मोटो जी5 और जी5 प्लस स्मार्टफोन वेरिज़ॉन पर उपलब्ध होने चाहिए। 

एक ट्वीट में ब्लास ने लिखा, "मोटो जी5 प्लस वेरिज़ॉन पर", इससे संकेत मिलते हैं कि मोरो जी5 प्लस पर आ रहा है लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह फोन वेरिज़ॉन एक्सक्लूसिव होगा। पिछली लीक की तरह ही नई तस्वीर से भी मोटो जी5 प्लस के पूरी तरह से मेटल बॉडी से बने होने का पारा चलता है। फोन की होम स्क्रीन से पता चलता है  कि इसमें नियर स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न हो सकता है, हालांकि फोन के एंड्रॉयड नूगा पर चलने की भी खबरें हैं।  पिछली लीक की तरह ही इस बार भी फोन के रियर पर डुअल एलईडी फ्लैश से घिरे हुए गोल डिज़ाइन वाले कैमरा को देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीर में एक
Advertisement

 बार फिर आगे की तरफ एक होम बटन दुःख रहा है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा रियर पर जाना-पहचाना मोटो "M" लोगो भी देखा जा सकता है।  

मोटो जी5 और जी5 प्लस स्मार्टफोन के एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आने की उम्मीद है। दोनों फोन में फुल-एचडी स्क्रीन रेजॉल्यूशन, सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कवर, एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इसके अलावा दोनों फोन में आगे की तरफ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 2 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और वाटर रेपेलेंट कोटिंग होगी। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस दोनों फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।
Advertisement

बात करें मोटो जी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन की तो इस फोन में 5.2 इंच का बड़ा फुल एचडी स्क्रीन, 64 जीबी स्टोरेज, 3000 एमएएच बैटरी (टर्बो चार्जिंग के साथ), डुअल ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर होंगे। फोन का डाइमेंशन  150.2x74x7.9 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम होने की उम्मीद है।
Advertisement

लेनोवो बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 में रविवार को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए देर से मोटो जी5 के लॉन्च के साथ मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के आने काक खुलासा कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo, MWC, MWC 2017

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.