मोटो जी5 की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, स्पेसिफिकेशन का भी चला पता

मोटो जी5 की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, स्पेसिफिकेशन का भी चला पता
विज्ञापन
लेनोवो के आने वाले स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारेर में पिछले कई हफ्तों से लीक में जानकरी सामने आ रही है। नई तस्वीरों के लीक होने के साथ ही अब यह लगभग पता चल गया है कि यह फोन कैसा दिखेगा। हालांकि, अब फोन के डिज़ाइन का खुलास करने वाली नई तस्वीरों का भी खुलासा हुआ है जिससे फोन के डिज़ाइन का पता चलता है।  इसके  अलावा डिवाइस की बेंचमार्क लिस्टिंग भी देखी गई है।

शुक्रवार को मोटो जी5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन जीएफएक्सबेंच पर लीक हुए। लिस्टिंग के अनुसार, मोटो जी5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एड्रेनो 505 जीपीयू होगा। इस लिस्टिंग से फोन के दो वेरिएंट- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम में आने का खुलासा हुआ है। इस डिवाइस को 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कियाय जाएगा।
 
moto

ये स्पेसिफिकेशन भी पिछले हफ्ते स्पेन की के-ट्रॉनिक्स वेबसाइट पर हुए ली की तरह ही हैं। हालांकि, के-ट्रॉनिक्स का दावा था कि मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जबकि जीएफएक्स बेंच में 12 मेगापिक्सल के कैमरे की जानकारी दी गई है।

इस बीच, मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने की ख़बर है। ताजा ख़बरों के अनुसार, इस डिवाइस में टर्बोपावर चार्जिंग के साथ 3000 एमएएच की बैटरी है सकती है।

इसके अलावा, एंड्रॉयडप्योर के मुताबिक, मोटो जी5 को ओएलएक्स की ब्राजिलियन साइट पर देखा गया। इन तस्वीरों से एक में यह डिवाइस को बैटरी, ईयरफोन, चार्जर और बॉक्स के साथ देखा जा सकता है। अब इस लिस्टिंग को वापस ले लिया गया है।

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के 26 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • कमियां
  • Heating issues
  • Average battery performance
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo, MWC, MWC 2017
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »