Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37, Moto G37 Power को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था
  • इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 है
  • Moto Buds 2 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है

इन स्मार्टफोन्स को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है

Photo Credit: Motorola

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola के दो स्मार्टफोन्स की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। Moto G37 और Moto G37 Power को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ Moto Buds 2 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Moto G37 में 5,200 mAh और Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी है। Moto Buds 2 में 11 mm डायनैमिक और 6 mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह सेटअप Hi Res Audio और Spatial Audio सपोर्ट के साथ बेहतर साउंड आउटपुट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dynamic ANC फीचर भी है। 

Moto G37, Moto G37 Power का प्राइस

Advertisement

भारत में Moto G37 के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Moto G37 Power के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 18,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर्स में उपलब्ध है। Moto Buds 2 का प्राइस 2,999 रुपये का है। इस TWS ईयरफोन के लिए Pantone Carbon, Pantone Violet Ice और Pantone Grey Mist कलर्स के विकल्प हैं। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स और Moto Buds 2 की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। लॉन्च ऑफर में Moto G37 और Moto G37 Power को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI), ICICI Bank और IDFC क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 

IDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शंस पर 5,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Reliance Jio के यूजर्स को Moto G37 और Moto G37 Power को खरीदने पर छह महीने के लिए 5,000 GB की क्लाउड स्टोरेज और Gemini Pro प्लान के साथ 15,000 रुपये तक के Google Gemini बेनेफिट मिल सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.