Moto G13 Launched: Rs 9999 में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला मोटो जी13 भारत में लॉन्च

Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 13:04 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला ने भारतीय बाजार में Moto G13 को लॉन्च कर दिया है।
  • Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G13 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Motorola ने आज G-सीरीज लाइनअप में अपना नया स्मार्टफोन Moto G13 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को किफायती कीमत पर बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। 5000mAh की बैटरी वाला यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Moto G13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto G13 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 5 अप्रैल, 2023 दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Moto G13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.7mm, चौड़ाई 74.66, मोटाई 8.19mm और वजन 183 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Moto G13 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, एफ एम रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, वाईफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। सेंसर की बात करें तो Motorola के इस फोन में प्रोक्सिमिटी सेंसर और एबिएंट सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.