5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आ रहा ‘सस्‍ता’ moto g05 स्‍मार्टफोन, 7 जनवरी को लॉन्चिंग

कंपनी 7 जनवरी को एक बजट 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। उसका नाम moto g05 होगा। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस पिछले महीने ही लाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 12:21 IST
ख़ास बातें
  • moto g05 की भारत में लॉन्चिंग 7 जनवरी को
  • नया बजट 4G स्‍मार्टफोन होगा यह
  • लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा नया मोटो फोन

moto g05 को भारत में फॉरेस्‍ट ग्रीन और पम रेड कलर्स में लाया जाएगा। इनमें वीगन लेदर फ‍िनिश देखने को मिलेगी।

motorola का रुख भारतीय मार्केट को लेकर कुछ वर्षों से आक्रामक है। बाकी ब्रैंड्स के मुकाबले मोटो के स्‍मार्टफोन कम दाम में बेहतर फीचर्स और स्‍पेक्‍स के लिए जाने जाते हैं। कंपनी 7 जनवरी को एक बजट 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। उसका नाम moto g05 होगा। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस पिछले महीने ही लाई जा चुकी है। moto g05 में 6.67 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 1 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस है। दावा है कि यह 7 हजार रुपये की प्राइस रेंज में सबसे ज्‍यादा ब्राइटनैस वाला फोन है। 

यही नहीं, moto g05 अपने सेगमेंट का पहला स्‍मार्टफोन होगा जो रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर। कंपनी ने दो साल के सिक्‍योरिटी अपडेट का वादा भी किया है। 
Advertisement

moto g05 को भारत में फॉरेस्‍ट ग्रीन और पम रेड कलर्स में लाया जाएगा। इनमें वीगन लेदर फ‍िनिश देखने को मिलेगी। यह डिवाइस सिंगल स्‍टोरेज वेरिएंट 4GB + 64GB वर्जन में आएगी। फोन की कीमत का पता अगले सप्‍ताह चलेगा जब इसे लॉन्‍च किया जाएगा। 
 

moto g05 Specifications, Features 

ग्‍लोबल मार्केट्स में आए moto g05 में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 1604 × 720 पिक्‍सल्‍स का रेजॉलूशन है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है साथ में गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है। 
Advertisement

moto g05 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर। इसमें 4GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिसे वर्चुअली 4 जीबी तक और एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 64GB स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

moto g05 में मीडियाटेक का हीलियो G81 अल्‍ट्रा प्रोसेसर लगा है। इसमें ARM Mali-G52 MP2 जीपीयू है। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

3.5mm का ऑडियो जैक, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं। डॉल्‍बी एटमॉस का साउंड भी मिलता है। फोन में 5200mAh की बैटरी है, जो 18W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और छींटों से बचाव में मदद करती है। अन्‍य सुविधाओं में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर इस फोन में दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.