Moto G Stylus (2021) अमेज़न पर कथित रूप से हुआ लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

लिस्टिंग में Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन अमेरिका में $341.89 (लगभग 25,100 रुपये) के साथ लिस्ट था।

Moto G Stylus (2021) अमेज़न पर कथित रूप से हुआ लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Moto G Stylus (2021) में दिया जा सकता है साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

ख़ास बातें
  • Moto G Stylus 2021 में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • मोटो जी स्टायलस (2021) की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है
  • फोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन कथित रूप से कुछ समय के लिए Amazon US वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। हालांकि, इस लिस्टिंग को बहुत ही कम समय के लिए लाइव किया गया था, लेकिन इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन व कीमत की जानकारी सामने आ गई है जिसकी उम्मीद आप स्मार्टफोन में कर सकते हैं। इसके साथ मोटो जी स्टायलस (2021) के रेंडर्स भी देखने को मिले, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन देखने में कैसा होगा। फिलहाल, Motorola ने मोटो जी स्टायलस (2021) के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यदि इसके पिछले वर्ज़न Moto G Stylus को देखें जो कि फरवरी में लॉन्च किया गया था, तो इसके नए फोन की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है।
 

Moto G Stylus (2021) price (expected)

Amazon लिस्टिंग को काफी कम समय के लिए लाइव किया गया था, जो कि अब एक्सेस के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Gizmochina ने इस लाइव लिस्टिंग की जानकारी सार्वजनिक की और दावा किया कि Moto G Stylus (2021) स्मार्टफोन अमेरिका में $341.89 (लगभग 25,100 रुपये) के साथ लिस्ट था। इसके अलावा कहा गया है कि मोटो जी स्टायलस (2021) फोन ऑरोरा ब्लैक और ऑरोरा व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। हालांकि, यह फोन पूरी तरह से अलग कीमत टैग के साथ लॉन्च हो सकता है क्योंकि अमेज़ॅन प्लेसहोल्डर प्राइस टैग के साथ उत्पाद लिस्टिंग का टेस्टिंग कर रही थी।
 

Moto G Stylus (2021) specifications (expected)

अमेज़न लिस्टिंग के जरिए लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन से इशारा मिलता है कि मोटो जी स्टायलस (2021) फोन में 6.8 इंच होल-पंच डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

फोन में 4 जीबी रैम दिया जा सकता है और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। पुरानी लीक्स की मानें, तो मोटोरोला मोटो जी स्टायलस 2021 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया जाएगा। नए वर्ज़न में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिस्प्ले स्टाइल के साथ दिया जा सकता है। फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »