Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है।

Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?

Photo Credit: Motorola/OnePlus/Poco

Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

ख़ास बातें
  • Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है
  • OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है।
  • Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है। Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus N6 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए Moto G Max, OnePlus N6 और Poco M8 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus N6 में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G Max एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप

Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 

फ्रंट कैमरा

Moto G Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus N6 में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »