Moto Edge X30 के आधिकारिक रेंडर्स आए सामने, दिखी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक

Moto Edge X30 फोन नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा। शेयर की गई तस्वीर के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा और इसमें वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge X30 में मिल सकता है 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • फोन में मौजूद हो सकती है 16GB तक की रैम
  • फोन में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
Motorola Moto Edge X30 स्मार्टफोन को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने कुछ दिन पहले से ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अब फोन के आधिकारिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन का रियर डिज़ाइन देखने को मिल रहा है। कंपनी का आगामी फोन नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा। शेयर की गई तस्वीर के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा और इसमें वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Moto Edge X3 स्मार्टफोन के 9 दिसंबर लॉन्च से पहले Motorola कंपनी ने स्मार्टफोन की तस्वीरें चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर कर दी है। कंपनी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में फोन दो कलर ऑप्शन Autumn Tung Shadow और Qiongtai Snow में देखा जा सकता है, जो कि मोटो एज एक्स 30 फोन के दो कलर ऑप्शन में मिल सकते हैं। बता दें, मोटोरोला ने हाल ही में स्मार्टफोन की स्क्रीन की लाइव तस्वीर को टीज़ किया था। साथ ही कंफर्म किया गया था कि फोन में 60 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद होगा।

मोटो एज एक्स3 फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें वर्टिकली रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटो एज एक्स30 फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। यह पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा जो कि लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटो एज एक्स30 फोन में 6.7 इंच ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ होगा। फोन एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Edge X30, Motorola, Moto Edge X30 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.