• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 60MP सेल्फी कैमरा वाला Moto Edge X30 फोन भारत में जनवरी या फरवरी में हो सकता है लॉन्च!

60MP सेल्फी कैमरा वाला Moto Edge X30 फोन भारत में जनवरी या फरवरी में हो सकता है लॉन्च!

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Moto Edge X30 फोन भारत में जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है।

60MP सेल्फी कैमरा वाला Moto Edge X30 फोन भारत में जनवरी या फरवरी में हो सकता है लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Moto Edge X3 फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है मोटो एज एक्स30
  • फोन में मिलेगी 12 जीबी तक रैम
विज्ञापन
Moto Edge X30 स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह भारत में या तो अगले साल जनवरी के अंत में लॉन्च किया जाएगा या फिर फरवरी की शुरुआत में। बता दें, मोटो एज एक्स30 फोन इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा चुका है और लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर इस फोन की खासियत है। पहले कहा जा रहा था कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी भारत में साल 2022 की पहली तिमाही में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, इनमें से एक मोटो एज एक्स30 होगा। यह फोन 144 हर्ट्ज़ ओलेड डिस्प्ले और 68 वॉट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

91Mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Moto Edge X30 फोन भारत में जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। Realme GT 2 Pro और Xiaomi 12 भी वो दो फोन होंगे, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस होंगे। मोटो एज एक्स30 फोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है, तो ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन्स किसी से छुपे नहीं है।
 

Moto Edge X30 specifications

मोटो एज एक्स30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित MYUI 3.0 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) POLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक की LPDDR5 रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक की UFS 3.1 है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो एज एक्स30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल OmniVision's OV50A40 का है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।

वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 163.56x75.95x8.49mm और भार 194 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Edge X30, Moto Edge X30 Specifications, Motorola, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »