60MP सेल्फी कैमरा और 68W फास्ट चर्जिंग के साथ आएगा Moto Edge X30 फोन!

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने आगामी Moto Edge X30 स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी पोस्टर्स के जरिए कंफर्म की है। इन पोस्टर्स में देखा जा सकता है कि मोटो एज एक्स30 स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देगा।

60MP सेल्फी कैमरा और 68W फास्ट चर्जिंग के साथ आएगा Moto Edge X30 फोन!
ख़ास बातें
  • Moto Edge X30 में मिल सकते हैं डुअल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • मोटो एज एक्स30 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी
  • फोन के फ्रंट और बैक में मिल सकता है कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
विज्ञापन
Moto Edge X30 को चीन में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन से जुड़े कई फीचर्स की जानकारी सामने आती जा रही है। हाल ही में सामने आया था कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा, अब कथित रूप से कंपनी ने भी फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। मोटो एज एक्स30 फोन फोन में 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने आगामी Moto Edge X30 स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी पोस्टर्स के जरिए कंफर्म की है। इन पोस्टर्स में देखा जा सकता है कि मोटो एज एक्स30 स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देगा। साथ ही फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। पुरानी कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि फोन में 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा मौजूद होंगे।  

बैटरी क्षमता से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि फोन मे 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोन को हाल ही में लेनोवो के एग्जिक्यूटिव द्वारा वीबो पर टीज़ किया गया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि फोन फ्रंट और बैक में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। साथ ही यह एंड्रॉयड आधारित MyUI 3.0 पर काम करने वाला पहला फोन होगा।

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में Moto Edge X30 के लॉन्च को कन्‍फर्म किया था। यह स्मार्टफोन चीन में 9 दिसंबर को 7:30pm CST Asia (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा और यह कंपनी का पहला फोन होगा, जो स्नैपड्रैगन के लेटेस्‍ट 8 Gen 1 प्रोसेसेर के साथ आएगा। Moto Edge X30 ग्‍लोबल मार्केट्स में Moto 30 Ultra के रूप में आ सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Edge X30, Moto Edge X30 speification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »