Motorola Edge 30 Ultra इस देश में Moto Edge X के नाम से हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप SM8450 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका कोडनेम 'taro' होगा।

Motorola Edge 30 Ultra इस देश में Moto Edge X के नाम से हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 30 Ultra में मिल सकते हैं दो रैम व स्टोरेज विकल्प
  • Motorola Edge X में मौजूद हो सकती है 68.2W फास्ट चार्जिंग
  • फोन जनवरी में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Motorola Edge X स्मार्टफोन Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी का आगामी हैंडसेट होगा, जिसे कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने हाल ही में टीज़ किया था। साथ ही यह फोन कथित रूप से China Compulsory Certificate (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2201-2 के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, अब फ्रेश रिपोर्ट में संकेत दिए गए हैं कि Motorola इन दिनों Motorola Edge 30 Ultra नामक फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है और यह फोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर मोटोरोला एज एक्स मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। इस आधार पर यह अटकलें लगाना बिल्कुल सुरक्षित होगा कि कंपनी Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में Moto Edge X के रूप में लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT2201-2 के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से फोन के चार्जिंग टाइप की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि यह फोन 68.2W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

TechnikNews की एक रिपोर्ट में अलग से जानकारी दी गई है कि मोटोरोला इन दिनों कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है, जिसका मॉडल नंबर XT2201 और नाम Motorola Edge 30 Ultra होगा। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन का कोडनेम ‘Rogue' और ‘HiPhi' होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला कंपनी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन को चीन में दिसंबर में लॉन्च करेगा, जिसका मोनिकर संभावित रूप से Motorola Edge X हो सकता है। एज 30 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्चिंग जनवरी 2022 में हो सकती है। चीन में एज 30 अल्ट्रा फोन को एंड्रॉयड 13 तक ओएस अपडेट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य मार्केट में इसे दो ओएस अपडेट्स मिलेंगे।  
 

Motorola Edge 30 Ultra specifications (expected)

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप SM8450 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका कोडनेम 'taro' होगा। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में दो रैम व स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। फोन में 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिल सकता।

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन में एंड्रॉयड 12 प्रीलोडेड मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल के कैमरे और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 60 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी।

फोन IP52 वाटर और डस्ट रसिस्टेंट होगा। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिल सकता। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »