60MP सेल्फी कैमरे वाला Motorola Edge 30 Pro भारत में फरवरी में होगा लॉन्च!

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट में फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि, सटिक तारीख फिलहाल साफ नहीं है।

60MP सेल्फी कैमरे वाला Motorola Edge 30 Pro भारत में फरवरी में होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 30 Pro में मिल सकता है 6.8 इंच का POLED डिस्प्ले
  • Moto Edge X30 दिसंबर में चीन में हुआ था लॉन्च
  • मोटोरोला एज 30 प्रो Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट में फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि, सटिक तारीख फिलहाल साफ नहीं है। फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ फोन का डिज़ाइन पिछले हफ्ते ऑनलाइन लीक हो गया था। कथित रूप से यह फोन Motorola Edge X30 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च हुआ था। यदि यह खबर सही रही तो नया फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, मोटोरोला एज 30 प्रो के डिज़ाइन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोटोरोला एज एक्स30 से अलग हो सकता है।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola कंपनी Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबली और भारत में फरवरी महीने में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन भारत में भारत में अलग नाम से बेचा जाएगा, जिसे चीन में Moto Edge X30 नाम से पेश किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला एज 30 प्रो स्मार्टफोन मोटो एज एक्स30 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, मोटोरोला एज 30 प्रो का डिज़ाइन थोड़ा अलग हो सकता है।
 

Motorola Edge 30 Pro specifications

यदि मोटोरोला एज 30 प्रो सच में मोटोरोला एज एक्स30 का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी बिल्कुल एक जैस हो सकते हैं। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) POLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक की रैम मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, इसके साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हो सकता है। फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 5,000 की होगी, जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »