Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 60MP अंडर डिस्‍प्‍ले कैमरा के साथ Moto Edge X30 लॉन्‍च

Moto Edge X30 और Edge S30 गुरुवार रात से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ये स्‍मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 21:08 IST
ख़ास बातें
  • Moto Edge X30 के साथ Edge S30 को भी पेश किया गया है
  • दोनों फोन आज रात से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे
  • 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ये स्‍मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे

Photo Credit: Moto Edge X30 की सबसे बड़ी खूबी इसका नेक्‍स्‍ट जेनरेशन प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 Gen 1’ है। यह पिछली जेनरेशन के CPU से 20% ज्‍यादा परफॉर्मेंस देता है।

Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ स्‍मार्टफोन पेश करने के मामले में मोटोरोला ने बाकी सारे ब्रैंड्स को पछाड़ दिया है। लेनोवो के स्‍वामित्‍व वाले मोटोरोला ने गुरुवार को चीन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge X30 को अनवील किया। Moto Edge X30 पहला फोन है, जो स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने Moto Edge S30 को भी लॉन्‍च किया। इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इससे भी खास बात यह है कि Moto Edge X30 और Edge S30 आज रात से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ये स्‍मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

Motorola Moto Edge X30 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Moto Edge X30 की सबसे बड़ी खूबी इसका नेक्‍स्‍ट जेनरेशन प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 Gen 1' है। यह पिछली जेनरेशन के CPU से 20% ज्‍यादा परफॉर्मेंस देता है। ऊर्जा की खपत को 30% तक कम करता है और GPU की परफॉर्मेंस में 30% की बढ़ोतरी करता है। इस प्रोसेसर में AI की परफॉर्मेंस स्नैपड्रैगन 888 सीरीज से चार गुना अधिक है। इस स्‍मार्टफोन ने 1061361 के AnTuTu बेंचमार्क स्कोर को रिकॉर्ड किया। इससे मौजूदा वक्‍त में यह नंबर'1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बन गया है। फोन से जुड़ी जानकारियां चीनी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई हैं।

बात करें बैटरी लाइफ की, तो Edge X30 में 5000mAh की है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी सिर्फ 13 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। 
Advertisement

Edge X30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ एक और 50 मेगापिक्‍सल का सुपर वाइड एंगल मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। कैमरों में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन का भी सपोर्ट है। सेल्‍फी कैमरा के मामले में फोन कई रिकॉर्ड तोड़ता नजर आता है। इसमें 60 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Moto Edge X30 दो वर्जन में आता है। इसके रेग्‍युलर वर्जन में पंच होल डिस्‍प्‍ले है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट और 576Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में डॉल्बी सराउंड साउंड वाले डुअल स्पीकर्स का भी सपोर्ट है। इस वजह से बेहतरीन ऑडियो-विजुअल और गेमिंग अनुभव मिलने का दावा है। 
Advertisement

Moto Edge X30 के दूसरे वर्जन में अंडर-स्‍क्रीन कैमर दिया गया है। दावा है कि 60MP फ्रंट सेंसर के साथ यह सबसे मजबूत अंडर स्क्रीन कैमरा डिवाइस है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन MYUI 3.0 की लेयर वाले एंड्रॉयड 12 पर चलता है। यानी यह उन शुरुआती फोन्‍स में से है, जो गूगल के इस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड सिस्‍टम पर चलते हैं। 

Moto Edge X30 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन वाले स्‍टैंडर्ड वर्जन के दाम 3,199 युआन (37,927 रुपये) से शुरू हैं। कंपनी 200 युआन का डिस्‍काउंट दे रही है। इसके बाद फोन की कीमत 2999 युआन (35,557 रुपये) हो जाती है। वहीं, 8GB + 256GB वैरिएंट के दाम 3399 युआन यानी करीब 40,298 रुपये हैं। टॉप वैरिएंट 12GB + 256GB स्‍टोरेज के साथ है। इसकी कीमत 3599 युआन (42,669 रुपये) है। 
Advertisement

Moto Edge X30 का अंडर-डिस्प्ले कैमरा वर्जन 12GB+256GB वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 3999 युआन (47,410 रुपये) है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.