Moto E7 Plus और Moto G9 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, 5,000mAh बैटरी से होंगे लैस

Moto G9 Plus के बेस मॉडल (कॉन्फिगरेशन स्पष्ट नहीं है) की कीमत 250 यूरो (लगभग 21,700 रुपये) के आसपास होगी और इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 26,000 रुपये) होने का दावा है।

Moto E7 Plus और Moto G9 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, 5,000mAh बैटरी से होंगे लैस

Moto G9 Plus और Moto E7 Plus कंपनी की ओर से बजट पेशकश होंगे

ख़ास बातें
  • Moto G9 Plus और Moto E7 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
  • दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में किए जाएंगे पेश
  • 5,000mAh बैटरी से लैस होंगे दोनों आगामी मोटोरोला बजट फोन
विज्ञापन
Moto G9 Plus और Moto E7 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी एक बार फिर लीक हो गई है। मोटोरोला ने अपनी दूसरी पीढ़ी के फोल्डेबल फोन Motorola Razr 5G को अपनी प्रीमियम पेशकश के रूप में घोषित किया, लेकिन इसके कंपनी की पाइपलाइन में कुछ बजट स्मार्टफोन भी हैं। अफवाहों में चल रहा नया मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम कर सकता है और अब फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ कुछ अन्य जानकारियां और साथ ही कीमत की जानकारी लीक हो गई है। दूसरी ओर, Moto E7 Plus के स्पेसिफिकेशन से फोन के स्क्रीन साइज़, प्रोसेसर और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है।
 

Moto G9 Plus, Moto E7 Plus: price (expected)

WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G9 Plus के बेस मॉडल (कॉन्फिगरेशन स्पष्ट नहीं है) की कीमत 250 यूरो (लगभग 21,700 रुपये) के आसपास होगी और इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 26,000 रुपये) होगी। इस हफ्ते की शुरुआत में, फोन को स्लोवाकियन मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर की वेबसाइट पर 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट के साथ 235 यूरो (लगभग 20,400 रुपये) कीमत पर लिस्टेड देखा गया था।

इसी प्रकाशन की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, Moto E7 Plus के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) होगी।

अभी तक मोटोरोला ने दोनों फोन पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इस कीमत को फिलहाल लीक मात्र समझना बेहतर होगा।
 

Moto G9 Plus specifications (expected)

WinFuture के अनुसार, Moto G9 Plus क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर होंगे। सामने की ओर 16-मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा, जिसे स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट में रखा जाएगा। इसके अलावा, Moto G9 Plus में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होगा।

रिपोर्ट के अनुसार फोन स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करेगा। पिछले लीक में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट, 6.8 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और ब्लूटूथ 5.0 का उल्लेख किया गया था।
 

Moto E7 Plus specifications(expect)

डुअल-सिम (नैनो) मोटो ई7 प्लस को एंड्रॉइड 10 पर चलने और 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600) आईपीएस डिस्प्ले के साथ आने के लिए कहा जा रहा है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 होगा। लीक के मुताबिक, यह स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर काम करेगा और 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए विस्तार योग्य बताया गया है। Moto E7 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए इसमें एक 8-मेगापिक्सल सेंसर भी होगा, जिसमें एफ/2.2 लेंस होगा।

Moto E7 Plus में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होगा, जिसके जरिए 10W चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन का वज़न 200 ग्राम होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • कमियां
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »