• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto E6 Plus की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Moto E6 Plus की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Motorola Moto E6 Plus में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होने की जानकारी मिली है।

Moto E6 Plus की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Photo Credit: WinFuture

Moto E6 का अपग्रेड होगा यह मोटोरोला फोन

ख़ास बातें
  • मोटो ई6 प्लस की कीमत 150 यूरो (करीब 12,000 रुपये) होने का दावा
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम हो सकता है Moto E6 Plus में
  • Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था
विज्ञापन
मोटोरोला अपनी मोटो ई6 सीरीज़ में Moto E6 Plus के रूप में एक और हैंडसेट जोड़ने की योजना बना रही है। इस स्मार्टफोन के बारे में सबसे पहले जानकारी जून महीने में बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किए जाने के बाद मिली थी। मोटो ई6 प्लस की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब जर्मनी की वेबसाइट विनफ्यूचर ने फोन की कई कथित आधिकारिक तस्वीरें साझा की हैं और साथ में अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है। याद रहे कि मोटो ई6 को इस साल जुलाई महीने में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

विनफ्यूचर द्वारा साझा किए गए कथित रेंडर्स के मुताबिक, मोटो ई6 प्लस में वाटरड्रॉप नॉच और बेहद ही मोटा चिन होगा। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ सिंगल एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट को निचले हिस्से पर जगह मिलेगी। कंपनी ने 3.5 एमएम ऑडियो को टॉप पर जगह दी है।

इन तस्वीरों से हमें मोटो ई6 प्लस के ग्रे, रेड और ब्राउन कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली है।

खबर है कि Motorola Moto E6 Plus में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम, 64 जीबी तक स्टोरेज और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए जाने की खबर है।

फिलहाल, कोई और जानकारी फोन के बारे में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, विनफ्यूचर ने इसकी कीमत 150 यूरो (करीब 12,000 रुपये) होने का दावा किया है। लेकिन यह भारत में बेहद ही सस्ते में लॉन्च होगा।

पहली नज़र में मोटो ई6 की तुलना में प्लस वेरिएंट में कम अपग्रेड नज़र आ रहा है। लेकिन अभी हमारे पास डिस्प्ले साइज़, रिजॉल्यूशन और बैटरी साइज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »