Moto E6 की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

ट्विटर पर मोटो ई6 की तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में मोटोरोला का यह हैंडसेट अलग-अलग एंगल से नज़र आ रहा है। Moto E6 के बेज़ल चौड़े हैं। Motorola का लोगो डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद है।

Moto E6 की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • Moto E6 में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं
  • मोटो ई6 में बैक पैनल टेक्सचर्ड है जिससे फोन की ग्रिप बेहतर रहेगी
  • Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था
विज्ञापन
Motorola One Vision को लॉन्च करने के बाद लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अब Moto E6 सीरीज़ को पेश करने की तैयारी कर रही है। Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था। अब Moto E6 वेरिएंट की तस्वीरें नामी टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) द्वारा लीक की गई हैं। तस्वीरों से साफ है कि फोन बजट सेगमेंट का होगा। इसमें चौड़े बेज़ल, एक रियर कैमरा, 3.5 एमएम ऑडियो जैकै और टेक्सचर्ड बैकपैनल होगा।

इवान ब्लास ने ट्विटर पर मोटो ई6 की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोटोरोला का यह हैंडसेट अलग-अलग एंगल से नज़र आ रहा है। Moto E6 के बेज़ल चौड़े हैं। Motorola का लोगो डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद है। टॉप बेज़ल में सेल्फी सेंसर और ईयरपीस के लिए जगह है। बैक पैनल टेक्सचर्ड है जिससे फोन की ग्रिप बेहतर रहेगी। पिछले हिस्से पर एक मात्र सेंसर है। फोन में पिछले हिस्से पर भी Motorola का लोगो भी है। संभवतः यह फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा।

किनारों की बात करें तो Moto E6 में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं। वहीं, 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। अफसोस कि फोन का निचला किनारा नहीं दिखाया गया है। यहां पर स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट होने की संभावना प्रबल है।

फिलहाल, इस फोन के लॉन्च के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Moto E6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। खबर है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। Moto E6 में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने का दावा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाए की बात की गई है। बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

दूसरी तरफ, Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था। पता चला था कि यह मीडियाटेक हीलियो पी22 और 2 जीबी रैम के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »