मोटो ई3 19 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 09:38 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ए प्लस स्मार्टफोन की कीमत 69 यूरो (करीब 5,200 रुपये) है
  • लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) है
  • दोनों स्मार्टफोन अभी यूरोप में उपलब्ध होंगे
लेनोवो 19 सितंबर को भारत में एक स्पेशल इवेंट आयोजित कर रही है जहां कपनी मोटो ई3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। शुक्रवार को आईएफए बर्लिन में लेनोवो एपीएसी के अध्यक्ष केन वॉंग ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि यह फोन इसी महीने से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि मोटो ई3 एक बज़ट स्मार्टफोन है जो सभी बेसिक स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इसे जुलाई में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। मोटो ई3 में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम है। पोन 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

मोटो के इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला मोटो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे फीचर हैं। फोन में 2800 एमएएच की बैटरी है।

हाल ही में मोटो ई3 का एक और वेरिएंट मोटो ई3 पावर देखा गया। और ऐसा माना जा रहा था कि लेनोवो भारत में इसी वेरिएंट को पेश करेगी। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में 19 सितंबर को लेननोवो मोटो ई3 या मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Advertisement

लेनोवो ने पिछले हफ्ते ही आईएफए में मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने के अलावा लेनोवो के6, लेनोवो के6 पावर और लेनोवो के6 नोट स्मार्टफोन भी पेश किए।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6375पी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735पी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Moto E3 India Launch, Moto E3 Power India Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.