मोटो ई3 के और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, अगस्त में होगा उपलब्ध

मोटो ई3 के और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, अगस्त में होगा उपलब्ध
विज्ञापन
मोटोरोला ने करीब दो हफ्ते पहले ही अपनी मोटो ई सीरीज के नए स्मार्टफोन ई3 को आधिकारिक तौर पर पेश किया था। इस दौरान मोटोरोला मोटो ई3 के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया था। अब टेकड्रॉयडर वेबसाइट ने हैंडसेट के और स्पेसिफिकेशन व तस्वीरों को सार्वजनिक किया है।

वेबसाइट की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को अगस्त में उपलब्ध कराया जाएगा जबकि पहले सितंबर में ऐसा किए जाने की जानकारी मिली थी। यह स्मार्टफोन ब्रिटेन में ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरिएंट में 99 पाउंड (करीब 8,800 रुपये) में मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ई3 दिखने में मोटो जी परिवार के हैंडसेट के जैसा होगा। मोटोरोला ने इस हैंडसेट में मोटो जी4 प्ले वाले स्पेसिफिकेशन दिए हैं। यह पहला मौका है जब मोटोरोला ने अपनी ई-सीरीज के किसी फोन में फ्लैश भी दिया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस होगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ का मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर होगा। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले इस फोन का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

कनेक्टिविटी के लिए मोटो के इस नए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E3 Price, Moto E3 Specifications, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »