मोटो ई3 पावर जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च

मोटो ई3 पावर जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
हाल ही में हॉंगकॉंग में मोटोरोला ई3 पावर स्मार्टफोन की बिक्री होते देखी गई थी। अब कंपनी ने मोटो इंडिया ट्विटर अकाउंट से एक टीज़र जारी किया है जिसमें इस स्मार्टफोन के जल्द ही भारत में लॉन्च होने के संकेत दिए गए हैं। मोटोरोला ने लेटेस्ट ट्वीट में जारी टीज़र में यह संकेत दिया गया है। इन टीज़र में बड़ी बैटरी और मल्टी टास्किंग जैसे फीचर की जानकारी दी गई है और इससे मोटो ई3 पावर के जल्द भारत आने का इशारा मिलता है।

मोटोरोला इंडिया ने आने वाले स्मार्टफोन के कुछ बड़े फीचर की जानकारी देते हुए तीन टीज़र जारी किए हैं। इनमें एक बड़ी बैटरी, बेहतर मल्टी-टास्किंग और कैमरा क्वालिटी के बारे में बताया गया है। ई3 पावर स्मार्टफोन मोटोरोला ई3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे पिछले महीने ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था और इसे बिक्री के लिए सितंबर से उपलब्ध होना था। हालांकि, मोटो ई3 पावर में मोटो 3 की तुलना में बड़ी बैटरी, ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज और मेमोरी दी गई है। इस सबसे संकेत मिलेते हैं कि मोटोरोला अब मोटो ई3 को लॉन्च ना कर भारत में सीधे मोटो ई3 पावर लॉन्च करेगी।
 

हॉंगकॉंग में मोटो ई3 पावर की कीमत 1,098 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसमें 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »