• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola ने 13MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले का साथ लॉन्च किया Moto E14 स्मार्टफोन,जानें कीमत

Motorola ने 13MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले का साथ लॉन्च किया Moto E14 स्मार्टफोन,जानें कीमत

Moto E14 की कीमत £69.99 (लगभग 7,412 रुपये) है और यह तीन कलर्स में आता है। यह स्मार्टफोन ग्रेफाइट ग्रे, पेस्टल ग्रीन और पेस्टल पर्पल में आता है।

Motorola ने 13MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले का साथ लॉन्च किया Moto E14 स्मार्टफोन,जानें कीमत

Photo Credit: Motorola UK

Moto E14 में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto E14 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • Moto E14 में AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto E14 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने यूके के बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन Moto E14 लॉन्च किया है। Moto E14 में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। यह स्मार्टफोन UNISOC T606 प्रोसेसर के साथ आता है। यहां हम आपको Moto E14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto E14 Price


Moto E14 की कीमत £69.99 (लगभग 7,412 रुपये) है और यह तीन कलर्स में आता है। यह स्मार्टफोन ग्रेफाइट ग्रे, पेस्टल ग्रीन और पेस्टल पर्पल में आता है। उपलब्धता के मामले में यह स्मार्टफोन Currys, जेएलपी, ओ2, GiffGaff, टेस्को, अमेजन, आर्गोस और Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट समेत कई रिटेलर्स पर उपलब्ध है।


Moto E14 Features & Specifications


Moto E14 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और स्मूथ स्क्रॉलिंग और शार्प इमेज के लिए 267 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें ब्राइट कंडीशन में बेहतर विजिबिलिटी के लिए हाई ब्राइटनेस मोड और डार्क कंडीशन में आंखों स्ट्रेन को कम करने के लिए नाइट लाइट मोड है। इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो हाई क्वालिटी साउंड प्रदान करती है। Moto E14 में मैट फिनिश के साथ क्वालिटी बिल्ड है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे खरोंच और गिरने पर खतरा कम रहता है। यह रिसाव और छींटों से बचाव के लिए IP52 वाटर-रिपेलेंट डिजाइन से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto E14 में AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 14 Go एडिशन पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। जो इसे बिना स्लो किए एक साथ कई ऐप्स को मैनेज करने की सुविधा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »