आईफोन एसई, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्रो को लेकर लीक में नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2016 13:54 IST
आईफोन 6 के लॉन्च के समय से ही ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन को लेकर खबरें छाई हुई हैं। ऐप्पल के इस चार इंच वाले स्मार्टफोन को आईफोन एसई भी कहा जा रहा है। इसी साल ऐप्पल द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्रो लॉन्च करने की भी उम्मीद है। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लेकर काफी समय से लीक और खबरें आ रही हैं।

अब ताजा लीक और खबरों से इशारा मिलता है कि 21 मार्च को लॉन्च होने वाले 4 इंच स्क्रीन से लैस आईफोन एसई से हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। एक दूसरी लीक तस्वीर के मुताबिक, कथित आईफोन 7 प्रो में डुअल रियर कैमरा और नए डिजाइन वाला एंटीना होने का दावा किया गया है। इससे पहले भी आईफोन 7 प्रो के एंटीना और कैमरे को लेकर खबरें आ चुकी हैं।
Advertisement
 

अगले हफ्ते ही ऐप्पल इवेंट आयोजित होना है इसलिए सबसे पहले बात सुर्खियों में छाए आईफोन एसई की। 4 इंच वाले इस हैंडसेट के 21 मार्च को लॉन्च होने की खबरें जोरों पर हैं। इस फोन के अब 4के रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आने का दावा किया जा रहा है। एक टिप्सटर के मुताबिक, कूपरटिनो आधारित कंपनी ऐप्पल द्वारा आने वाले एक प्रमोशनल वीडियो में इस फोन के 4के रिजॉल्यूशन के साथ आने की बात कही गई है।

टिप्सटर ने आगे बताया कि हालांकि अभी तक यह पता नहीं है कि ऐप्पल इस प्रमोशनल वीडियो को कब जारी करेगी। टिप्सटर के सूत्र के मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों को इस वीडियो को पिछले हफ्ते न्यू यॉर्क में फिल्माते देखा गया। कथित हैंडसेट एसई को लेकर हाल ही में एक वीडियो में बताया गया था कि यह आईफोन 6 और उसके बाद आए मॉडल जैसा दिख सकता है। बहरहाल, फिलहाल 21 मार्च तक ऐप्पल द्वारा कोई भी पुष्टि करने तक ये सभी खबरें सिर्फ अफवाहे ही हैं।
Advertisement

अब बात आईफोन फ्लैगशिप स्माटफोन के दो मॉडल की, इन दो आईफोन को आईफोन 7 और आईफोन 7 प्रो नाम दिया गया है। इससे पहले इन स्मार्टफोन के कथित रियर पैनल और केस की तस्वीरें सामने आ चुके हैं। इन तस्वीरों में से एक फॉक्सकॉन कंपनी ने जारी की थी। फॉक्सकॉन स्मार्टफोन कंपोनेंट बनाने वाली एक बड़ी निर्माता कंपनी है।
Advertisement
 

फॉक्सकॉन द्वारा जारी तस्वीर में आईफोन 7 की बॉडी का आधा निचला हिस्सा दिखता है। इसके पैनल में एक नए डिजाइन वाला एंटीना भी है।

दूसरी तस्वीर में आईफोन 7 प्रो के रियर पैनल का पूरा हिस्सा देखा जा सकता है। पहले आ चुकी खबरों के मुताबिक ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसमें भी रीडिजाइन किया नया एंटीना देखा जा सकता है। डुअल कैमरे एक साथ दिये गए हैं। नीचे की तरफ तीन-डॉट वाला कनेक्टर देखा जा सकता है जिसे पिछले आईपैड प्रो टैबलेट में स्मार्ट कीबोर्ड कनेक्ट करने के लिए दिया गया था। लेकिन इस तस्वीर में 3.5 एमएम जौक है या नहीं इसका पता नहीं चलता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.