• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ओप्पो एफ1 प्लस की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन की हर जानकारी

ओप्पो एफ1 प्लस की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन की हर जानकारी

ओप्पो एफ1 प्लस की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन की हर जानकारी
विज्ञापन
ओप्पो का एफ1 प्लस बुधवार से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने एक घोषणा कर यह जानकारी दी। पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो एफ1 प्लस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में विभिन्न स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन में ओप्पो आर9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए नया नाम दिया गया है।

ओप्पो एफ1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 178.1 डिग्री वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.0 एपरचर से लैस है। रियर हिस्से में एफ1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी मौजूद हैं।

( यह भी पढ़ें: ओप्पो एफ1 प्लस खरीदने और नहीं खरीदने की वजहें )

यह स्मार्टफोन दिखने में आईफोन 6 जैसा है। और फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।


ओप्पो एफ1 प्लस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 एमटी6755 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम दिया गया है। स्मार्टफोन कलरओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।

ओप्पो एफ1 प्लस का 64 जीबी वेरिएंट उपलब्ध होगा। और इसको पावर देने का काम करेगी 2850 एमएएच की बैटरी। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) तो इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन सिर्फ एक सिम के साथ।

ओप्पो के अन्य डिवाइस के तरह एफ1 प्लस भी वीओओसी फ्लैश चार्ज के साथ आता है। दावा किया गया है कि मात्र 5 मिनट की चार्ज़िंग में आपको 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »