Mobiistar X1 Notch लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Mobiistar ने आज अपने नए स्मार्टफोन Mobiistar X1 Notch को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको फोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

Mobiistar X1 Notch लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Mobiistar X1 Notch लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

ख़ास बातें
  • 8,499 रुपये में बेचा जाएगा Mobiistar X1 Notch
  • मोबीस्टार एक्स1 नॉच में है 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • ग्रेडिएंट शाइन, मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में मिलेगा
विज्ञापन
Mobiistar ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Mobiistar X1 Notch को लॉन्च कर दिया है। मोबीस्टार एक्स1 नॉच की अहम खासियत यह है कि फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जैसे कि फोन के नाम से पता चलता है कि Mobiistar X1 Notch के ऊपरी हिस्से पर आपको नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। आइए अब आप लोगों को फोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Mobiistar X1 Notch की भारत में कीमत

भारत में मोबीस्टार एक्स1 नॉच की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। Mobiistar X1 Notch ग्रेडिएंट शाइन, मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में ऑफलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

मोबीस्टार ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है। जियो यूजर को नए Mobiistar स्मार्टफोन के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर अनलिमिटेड डेटा, फ्री वॉयस कॉल, फ्री रोमिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसी के साथ कंपनी 60 दिनों के लिए एड-फ्री एचडी म्यूजिक के लिए Gaana ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
 

Mobiistar X1 Notch के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम और डुअल-वोएलटीई वाले Mobiistar X1 Notch में 5.7 इंच एचड़ी+ डिस्प्ले के साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में एआई सपोर्ट वाले 13 मेगापिक्सल के दो सेल्फी और दो रियर कैमरे हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,020 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »