• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम

Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम

Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच रखी जा सकती है और इसे 24 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम

Photo Credit: Mivi

Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जो बजट सेगमेंट में आएगा

ख़ास बातें
  • Mivi One 5G की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 हो सकती है
  • फोन 24 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • Snapdragon 5G चिपसेट और 128GB स्टोरेज मिलेगी
विज्ञापन

Mivi अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है और अब फोन की कीमत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Mivi One 5G की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच रखी जा सकती है। यह फोन 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। Mivi ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट मिलेगा। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है और इसके जरिए वह बजट 5G फोन सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है।

Mivi One 5G की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फोन की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच रखी जाएगी। इस प्राइस रेंज में फोन को बजट 5G सेगमेंट में उतारा जाएगा। Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी और Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

Mivi ने कंफर्म किया है कि One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसके सटीक मॉडल का नाम नहीं बताया है। इससे पहले Geekbench लिस्टिंग में Mivi One 5G से जुड़े डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2, 6GB RAM और Android 16 की जानकारी सामने आई थी। Mivi ने फोन की स्टोरेज को लेकर भी जानकारी शेयर की है। Mivi One 5G में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फोन कितने RAM वेरिएंट में आएगा।

फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इनमें Burgundy, Blue और Green शामिल हैं। कंपनी की माइक्रोसाइट पर इन कलर वेरिएंट्स को दिखाया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। पीछे ऊपरी-बाएं हिस्से में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो रियर कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिखाई देता है। फोन में फ्लैट मिड-फ्रेम और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।

Mivi अब तक ईयरफोन, TWS ईयरबड्स और स्पीकर जैसे ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। Mivi One 5G के साथ कंपनी पहली बार स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »