Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे 24 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म और 128GB स्टोरेज मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
Photo Credit: Mivi
Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, 24 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च
भारतीय ऑडियो ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च करेगी। फोन को लेकर कंपनी अब तक डिजाइन, प्रोसेसर प्लेटफॉर्म, स्टोरेज और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी सामने ला चुकी है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स और ऑनलाइन लिस्टिंग में इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी भी सामने आई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म मिलेगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। ऐसे में लॉन्च से पहले Mivi One 5G को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है, आइए जानते हैं।
Mivi One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इसकी भारत में लॉन्च डेट 24 सितंबर तय की है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। Mivi के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को भारत में ही तैयार किया जाएगा और इसके लिए कंपनी Qualcomm, Flipkart और Google के साथ काम कर रही है।
Mivi ने फोन की स्टोरेज को लेकर भी जानकारी शेयर की है। Mivi One 5G में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फोन कितने RAM वेरिएंट में आएगा।
फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इनमें Burgundy, Blue और Green शामिल हैं। कंपनी की माइक्रोसाइट पर इन कलर वेरिएंट्स को दिखाया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। पीछे ऊपरी-बाएं हिस्से में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो रियर कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिखाई देता है। फोन में फ्लैट मिड-फ्रेम और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।
Mivi ने कंफर्म किया है कि One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी चिपसेट का सटीक नाम नहीं बताया है। ऐसे में Snapdragon 4 Gen 2 का नाम फिलहाल पक्का नहीं माना जा सकता। एक Geekbench लिस्टिंग में Mivi से जुड़े डिवाइस को Snapdragon 4 Gen 2, 6GB RAM और Android 16 के साथ देखा गया था, लेकिन Mivi ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।
Mivi One 5G की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में फोन को ₹15,000 से कम के सेगमेंट में लाए जाने की उम्मीद जताई गई है। अगर यह कीमत सही रहती है तो Mivi का पहला स्मार्टफोन बजट 5G कैटेगरी में एंट्री ले सकता है।
Mivi One 5G के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ LCD स्क्रीन, 50MP प्राइमरी कैमरा और करीब 6,000mAh बैटरी जैसी डिटेल्स शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग