MIUI 9 बुधवार को होगा लॉन्च, इन खास फीचर के साथ आएगा

शाओमी 26 जुलाई, बुधवार को अपना शाओमी मी 5एक्स स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, और यह पहला स्मार्टफोन होगा जो मीयूआई से लैस होगा। मी 5एक्स के साथ मीयूआई 9 को भी बुधवार को लॉन्च किया जाएगा और 16 अगस्त से पहले मीयूआई9 को चुनिंदा शाओमी डिवाइस के लिए रिलीज़ किया जाना है।

MIUI 9 बुधवार को होगा लॉन्च, इन खास फीचर के साथ आएगा
विज्ञापन
शाओमी 26 जुलाई, बुधवार को अपना शाओमी मी 5एक्स स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, और यह पहला स्मार्टफोन होगा जो मीयूआई से लैस होगा। मी 5एक्स के साथ मीयूआई 9 को भी बुधवार को लॉन्च किया जाएगा और 16 अगस्त से पहले मीयूआई9 को चुनिंदा शाओमी डिवाइस के लिए रिलीज़ किया जाना है। और अब शाओमी ने आने वाली अपडेट के बारे में जानकारी दी है। नए कस्टम रॉम में नई थीम, नए डिज़ाइन एलीमेंट और लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्पिलिट स्क्रीन फ़ीचर समेत कई दूसरे फ़ीचर होंगे।

मीयूआई 9 बीटा अपडेट को सबसे पहले शाओमी मी 6, रेडमी नोट 4 और रेडमी नोट 4एक्स यूज़र के लिए जारी किया जाएगा। दूसरे बैच में जिन डिवाइस के लिए मीयूआई अपडेट जारी किया जाएगा उनमें शाओमी मी 2 और शाओमी मी 2एस यूज़र शामिल हैं। मीयूआई9 अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा और इसलिए अपने डिवाइस पर इन अपडेट के तुरंत पहुंचने की उम्मीद ना रखें। शाओमी का दावा है कि सभी बीटा टेस्टर को प्राथमिकता दी जाएगी, इसलिए अगर आप सबसे पहले अपडेट पाना चाहते हैं तो हम आपको तुरंत बीटा टेस्टिंग के लिए अप्लाई करने का सुझाव देंगे। मीयूआई 9 अपडेट पाने वाले सभी डिवाइस को यहां लिस्ट किया गया है।

मीयूआई 9 के नए फ़ीचर में तीन नई थीम हैं जिसमें एक नई डिफॉल्ट थीम शामिल है। नई थीम में नो बाउंडरी, कलर फैंटेसी और कूल ब्लैक हैं। नई आधिकारिक थीम के लिए अभी आधिकारिक अंग्रेजी नाम का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। सभी थीम में एक स्थाई बदलाव है कि नीचे की तरफ़ डॉक पर अब सिर्फ ऐप लोगो हैं और यहां पर टेक्स्ट नाम नहीं हैं।

नए फ़ीचर में लॉक स्क्रीन पर दिख रहा एक नया डिज़ाइन और एक शॉर्टकट भी शामिल है। इस शॉर्टकट से लॉक स्क्रीन पर दांयीं तरफ़ स्वाइप करने पर टॉर्च को ऑन किया जा सकता है। काम के और ज़्यादा इस्तेमाल किए जा सकने वाले शॉर्टकट जैसे मी होम, मी रिमोट, मी पे और ट्रांसपोर्ट कार्ड को भी लॉक स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकता है। स्पिलिट स्क्रीन फ़ीचर इस साल आने वाले एंड्रॉयड ओ का भी फ़ीचर है, और इसे मीयूआई 9 में भी दिया जाएगा।

एंड्रॉयड 7.0 के साथ जिन मी डिवाइस को स्पिलिट स्क्रीन फ़ीचर मिलेगा, उनमें मी 6, मी मिक्स, मी नोट 2, मी मैक्स, मी मैक्स 2, मी 5 और रेडमी नोट 4एक्स शामिल हैं। इस लिस्ट में और भी डिवाइस शामिल होंगे। कुछ फ़ीचर जैसे कि चाइल्ड मोड, वीवाइड, कॉन्टेक्ट कार्ड और शो टाइम को भी रॉम से हटा दिया गया है ताकि यह ज़्यादा आसान और ऑप्टिमाइज़ किया जा सके। शाओमी का दावा है कि इन फ़ीचर को

लॉन्च होने से पहले शाओमी ने मीयूआई 9 के कुछ फ़ीचर का खुलासा किया है और इसके ज़्यादा व नए फ़ीचर के बारे में कल होने वाले इवेंट में खुलासा किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 9, MIUI 9 Features, MIUI 9 Download, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »