शाओमी के एमआईयूआई 8 को डेवलेपर के लिए किया गया रिलीज़

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जून 2016 15:40 IST
शाओमी ने मई में अपना नया एमआईयूआई 8 रॉम पेश किया था। लॉन्चिगं के वक्त कंपनी ने वादा किया था कि 17 जून को पहला डेवलेपर रॉम डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध होगा। चीनी कंपनी ने अपने वादे के मुताबिक पहला एमआईयूआई 8 चीन डेवलेपर रॉम (वर्जन 6.6.16) जारी कर दिया है और नए चेंजलॉग का भी खुलासा कर दिया है।

शाओमी के मुताबिक, एमआईयूआई 8 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस में शाओमी एमआई 2/2एस, एमआई 3, एमआई 4, एमआई 4सी, एमआई 4एस, एमआई 5, एमआई मैक्स, एमआई नोट और एमआई नोट प्रो शामिल हैं। बात करें रेडमी डिवाइस की तो रेडमी 1, रेडमी 1एस, रेडमी 2, रेडमी 2ए, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी 3, रेडमी 3एस, रेडमी नोट, रेडमी नोट 4जी, रेडमी नोट प्राइम, रेडमी नोट 2 और रेडमी नोट 3 (मीडियाटेक और क्वालकॉम दोनों यूनिट) डिवाइस एमआईयूआआई 8 सपोर्ट करेंगे।

कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट एमआईयूआई 8 चीनी डेवलेपर डेवलेपर रॉंम के लिए उनके फोन पर एमआईयूआई 8 ओटीए अपडेट के जरिए नोटिफिकेशन मिलेंगे। दूसरे यूज़र के लिेए, शाओमी ने एक विस्तृत गाइड जारी की है। एमआईयूआई 8 चीन डेवलेपर रॉम चेंजलॉग में नए फीचर के अलावा एमआईयूआई के हजारों ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल हैं।

पहले एमआईयूआई 8 डेवलेपर रॉम (वर्जन 6.6.16) के नए फीचर में नए डिजाइन, सेकेंड स्पेस, अधिकतर ऐप के लिए क्लोनिंग सपोर्ट, लॉंग स्क्रीनशॉट, नया कैलकुलेटर ऐप, नया स्कैर, शॉर्टकट मेन्यू, एमआई लैंटिंग फ्रंट, रिकॉर्डर में स्पीच-टू-टेक्स्ट के लिए सपोर्ट, वीडियो एडिटिंग के लिए स्पेशल इफेक्ट, नोट्स के लिए टैंपलेट, रीडिजाइन किया गया टास्क मैनेजर, रीडिजाइन गैलरी ऐप, टेक्स्ट एडिटिंग के लिए स्मार्ट मेन्यू, वॉलपेपर क्राउजल और नए बैटरी सेवर आदि शामिल हैं।
Advertisement

मई में एमआईयूआई 8 के लॉन्च के समय शाओमी ने दुनियाभर में 200 मिलियन एमआईयूआई यूज़र होने का दावा किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.