Xiaomi का MIUI 10 लॉन्च, जानें क्या है ख़ास

मीयूआई 10 का सबसे अहम फीचर एआई पोर्ट्रेट फीचर है जो सॉफ्टवेयर की मदद से बोकेह इफेक्ट की सुविधा देता है जो इस ओएस पर चलने वाले हर स्मार्टफोन पर काम करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2018 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट में MIUI 10 से पर्दा उठाया
  • नया रीसेंट विजेट, एआई प्रीलोड और इंटिग्रेटेड स्मार्ट होम डिवाइस मिलेगा
  • कंपनी ने चीनी डेवलपर रॉम के लॉन्च के बारे में भी बताया
Xiaomi ने अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट में MIUI 10 से पर्दा उठा लिया। इस इवेंट में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 8 को भी लॉन्च किया था। चीनी कंपनी ने दावा किया है कि एंड्रॉयड पर आधारित नया ऑपरेटिंग सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। मीयूआई 10 का सबसे अहम फीचर एआई पोर्ट्रेट फीचर है जो सॉफ्टवेयर की मदद से बोकेह इफेक्ट की सुविधा देता है जो इस ओएस पर चलने वाले हर स्मार्टफोन पर काम करेगा। चाहे उस फोन में एक कैमरा हो या दो कैमरे। Xiaomi ने इवेंट में MIUI 10 के अन्य फीचर के बारे में विस्तार से बताया जिनमें नया रीसेंट विजेट, एआई प्रीलोड और इंटिग्रेटेड स्मार्ट होम डिवाइस शामिल हैं। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने चीनी डेवलपर रॉम के लॉन्च के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन स्मार्टफोन की सूची जारी की जिस पर यह डेवलपर रॉम काम करेगा।

शुरुआत MIUI 10 के एआई पोर्ट्रेट फीचर से करते हैं। कंपनी का कहना है कि मीयूआई 10 से लैस शाओमी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र बिना डुअल कैमरा सेटअप के बोकेह डेप्थ-ऑफ फील्ड वाले शॉट ले पाएंगे। यह फीचर सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। इसमें अल्गोरिदम का इस्तेमाल होगा जिसके बूते फोरग्राउंड और बैकग्राउंड की पहचान होगी।
 

अगला है MIUI 10 का नया रीसेंट विजेट। इसका डिजाइन अब बदल गया है। इस बार स्क्रीन के ज्यादातर हिस्से को इस्तेमाल करने की कोशिश की गई है। यह फुल स्क्रीन गेस्चर को सपोर्ट करता है। अब यूज़र स्वाइप करके टास्क डिलीट कर पाएंगे। लंबे वक्त तक स्क्रीन पर प्रेस करके और विकल्प एक्टिव किए जा सकते हैं।

MIUI 10 का एक नया फीचर एआई प्रीलोड है। इसके आ जाने के बाद फोन में ऐप के लोड होने का वक्त और कम हो गया है। अब सॉफ्टवेयर यूज़र के यूज़ेज पैटर्न के आधार पर ऐप को पहले से प्रीलोड कर लेगा।
Advertisement
 
 

MIUI 10 का स्मार्ट होम इंटीग्रेशन

आखिर में Xiaomi ने मीयूआई 10 के ज़रिए पूरे मी इकोसिस्टम डिवाइस को सीधे कंट्रोल करने की क्षमता दे दी है। इसके लिए अलग ऐप की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। शाओमी ने यह भी जानकारी दी है कि चीन में डेवलपर रॉम प्रोग्राम को 1 जून से एक्टिव कर दिया जाएगा। शुरुआत में Mi 8, Mi Mix 2S, Mi Mix 2, Mi Mix, Mi 6X, Mi 6, Mi 5, Mi Note 2, Redmi S2 और Redmi Note 5 के यूज़र डेवलपर रॉम को इस्तेमाल कर सकते हैं। आम यूजर के लिए बीटा प्रोग्राम को जुलाई के आखिर तक पेश किया जाएगा। इसे Mi Note 3, Mi 5X, Mi 5c, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi 4, Mi 4c, Mi 4S, Mi Max 2, Mi Max, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi 5 Plus, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi 4X, Redmi 3S/ Redmi 3X, Redmi Pro, Redmi Note 5A, Redmi Note 4 Qualcomm/ Redmi Note 4X, Redmi Note 4 (MediaTek) और Redmi Note 3(Qualcomm) के लिए एक्टिव किया जाएगा। फिलहाल, Xiaomi ने MIUI 10 के बारे में और कुछ नहीं बताया है।

अपने वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने Mi 8 SE, Mi 8 Explorer Edition और Mi Band 3 से भी पर्दा उठाया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, MIUI 10

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.