Microsoft का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Surface Mobile: रिपोर्ट

Microsoft का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Surface Mobile: रिपोर्ट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जल्द ही एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इंटरनेट पर आई एक रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया गया है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अक्टूबर महीने में एक इवेंट में दो हाई-एंड लूमिया (Lumia) स्मार्टफोन पेश करेगी। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Microsoft के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सर्फेस मोबाइल (Surface Mobile) के नाम से जाना जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जो जानकारी सामने आई है वह लूमिया 950 एक्सएल सिटीमैन (Lumia 950 XL Cityman) से मेल खाती हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगले फ्लैगशिग डिवाइस में अन्य फ़ीचर भी होंगे।

नए Lumia स्मार्टफोन को लेकर कयास पिछले कुछ महीनों से लगाए जा रहे हैं। अब तक आई कई रिपोर्ट में यही दावा किया गया कि कंपनी दो नए Lumia स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनका कोडनेम है सिटीमैन और टॉकमैन। इन फोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। अब WMPU पर आई एक रिपोर्ट में एक और स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में इशारा किया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Surface Mobile स्मार्टफोन एक पेन इनपुट डिवाइस के साथ आएगा। इसे  "Surface Pen" के नाम से जाना जाएगा।

सबसे रोचक बात यह है कि Surface Mobile के स्पेसिफिकेशन Cityman और Talkman के कथित स्पेसिफिकेशन मेल खाते हैं। हालांकि, कुछ अंतर भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Surface Mobile का कोडनेम प्रोजेक्ट जगरनॉट अल्फा (Project Juggernaut Alpha) है। इस डिवाइस में 5.5 इंच का QHD स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन होगा। इस स्मार्टफोन में डेस्कटॉप में इस्तेमाल होने वाले Intel Atom x3 (SoFIA) 64-bit प्रोसेसर (Talkman और Cityman में Snapdragon प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है) होने की बात कही गई है। इसके साथ होगा 4GB का रैम (RAM)। 3GB RAM वाला वेरिएंट भी आएगा।

Surface Mobile में 21 मेगापिक्सल का प्योरव्यू  Zeiss 6 लेंस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का Zeiss वाइड-एंगल शूटर होने की भी बात कही गई है। डिवाइस में सैमसंग के S Pen जैसा Surface Pen होगा और इसमें मौजूद होगा USB Type-C पोर्ट। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। यह माइक्रोएसडी कार्ड (256GB) को भी सपोर्ट करेगा।

यह पहला मौका नहीं है जब Juggernaut Alpha स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक हुई है। दावा तो यह भी किया गया है कि इस स्मार्टफोन में Win 32 (desktop) एप्लिकेशन भी चलेंगे, लेकिन इस संबंध कोई भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »