• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट ने एक इवेंट में बहुप्रितिक्षत लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन पेश किए। 'विंडोज 10 डिवाइस ब्रीफिंग' इवेंट में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने के साथ कंपनी ने सर्फेस प्रो 4, सर्फेस बुक और माइक्रोसॉफ्ट 2 भी लॉन्च किया। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे।

(पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 बनाम माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल)

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू होगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल की 649 डॉलर (करीब 42,300 रुपये) से। दोनों ही हैंडसेट नवंबर महीने से मार्केट में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि लूमिया 550 दिसंबर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 139 डॉलर (9,100 रुपये) होगी। हालांकि, इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया।

(पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल बनाम ऐप्पल आईफोन 6एस प्लस बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+)

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
microsoft lumia 950 950 xl
(पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 बनाम ऐप्पल आईफोन 6एस बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6)

अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।

फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।
lumia 950 continuum
जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »