• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल 30 नवंबर को होंगे भारत में लॉन्चः रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल 30 नवंबर को होंगे भारत में लॉन्चः रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल 30 नवंबर को होंगे भारत में लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
अगर आप माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 या माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल खरीदने का मन बना रहे हैं तो संभव है कि आपको अगले महीने तक का भी इंतज़ार नहीं करना पड़े। दरअसल, कंपनी 30 नवंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें इन फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

इस महीने की शुरुआत में मुंबई में आयोजित माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर अनवील्ड इवेंट में कंपनी के सीईओ सत्या नेडला ने घोषणा था कि हाल में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए गए विंडोज 10 मोबाइल ओएस पर चलने वाले ये हैंडसेट दिसंबर के अंत तक भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। लेकिन अब लगता है कि इच्छुक खऱीददारों को साल के अंत तक का भी इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना इन हैंडसेट को 30 नवंबर को ही लॉन्च करने की है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने 30 नवंबर के इवेंट की पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। हालांकि, यह नहीं बताया कि इस इवेंट में किन-किन डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा।

विंडोज सेंट्रल ने यह भी दावा किया है कि कंपनी इस इवेंट में डिस्प्ले डॉक को भी लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि इस डिवाइस की मदद से विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले हैंडसेट को बड़े मॉनीटर से कनेक्ट किया जा सकता है और फिर उसका इस्तेमाल विंडोज 10 जैसे डेस्कटॉप मोड में किया जा सकता है।

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल हैंडसेट अक्टूबर महीने में कंपनी के एक इवेंट में लॉन्च किए गए थे। ये हैंडसेट नवंबर महीने तक मार्केट में उपलब्ध हो जाएंगे। लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही इन दोनों ही हैंडसेट के डुअल सिम वेरिएंट को भारत में भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी। विंडोज 10 डिवाइस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बजट स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

(यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 550 बनाम लूमिया 950 बनाम लूमिया 950 एक्सएल)

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू होगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल की 649 डॉलर (करीब 42,300 रुपये) से। भारत में इन हैंडसेट के डुअल सिम वेरिएंट की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है।

सिम कार्ड स्लॉट को छोड़ककर माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन सिंगल सिम वाले वेरिएंट जैसे ही होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डु्अल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।

फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।

जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »