माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 नवंबर 2015 13:45 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मार्केट में विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतार दिए हैं। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम की कीमत 43,699 रुपये है। वहीं, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम कीमत 49,399 रुपये होगी। ये स्मार्टफोन 11 दिसंबर को उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन स्मार्टफोन से कंपनी को ढेरों उम्मीद हैं। तस्वीरों के जरिए जानें इन हैंडसेट के बारे में।
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
 
अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डु्अल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 
 
दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।
Advertisement
 
फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।
 
जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  2. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  3. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  4. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  5. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  6. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  8. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  9. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  10. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.