• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम की पहली झलक

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम की पहली झलक

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डुअल सिम और लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम  की पहली झलक
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मार्केट में विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतार दिए हैं। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम की कीमत 43,699 रुपये है। वहीं, लूमिया 950 एक्सएल डुअल सिम कीमत 49,399 रुपये होगी। ये स्मार्टफोन 11 दिसंबर को उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन स्मार्टफोन से कंपनी को ढेरों उम्मीद हैं। तस्वीरों के जरिए जानें इन हैंडसेट के बारे में।
950 left 950 XL right
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 डु्अल सिम में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
 
950 XL 3
अब बात माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल डु्अल सिम की। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 518 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 
 
950 XL
दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ओआईएस और एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस से लैस हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ ट्रिपल-एलईडी आरजीबी फ्लैश मॉड्यूल दिए गए हैं और दोनों ही हैंडसेट में एक अलग कैमरा बटन भी मौजूद रहेगा। यह पहले लूमिया हैंडसेट हैं जो नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 मोबाइल पर चलेंगे। दोनों ही हैंडसेट 'लिक्विड कूल्ड' हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल एडेप्टिव एंटेना टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से डिवाइस में कनेक्टिविटी की प्रोब्लम नहीं होगी।
 
950 XL
फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (यूएसबी 3.1) मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में इनबिल्ट फास्ट चार्जिंग मोड मौजूद हैं जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। दोनों ही फोन रीमूवेबल बैटरी और बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएंगे।
 
950 left 950 XL right
जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है तो लूमिया 950 और 950 एक्सएल विंडोज हैलो बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ आएंगे जो चेहरे को पहचान कर डिवाइस को अनलॉक कर देंगे। सबसे अहम फ़ीचर है कॉन्टिनम। माइक्रोसॉफ्ट डिस्प्ले डॉक का इस्तेमाल करके, जो एचडीएमआई और डिसप्ले पोर्ट और तीन यूएसबीपोर्ट के साथ आता है, आप अपने फोन को सिस्टम से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद अपने मोबाइल का इस्तेमाल कंप्यूटर से कर पाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »