यू यूरेका प्लस के अपग्रेडेड वर्ज़न के स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 13:49 IST
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड जल्द ही अपने यू यूरेका प्लस का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश कर सकता है। इसका खुलासा बेंचमार्क और इंपोर्ट / एक्सपोर्ट साइट की लिस्टिंग से हुआ।

भारतीय इंपोर्ट / एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर नए यू हैंडसेट को लिस्ट किया गया है जिसे 21 मार्च को भारत में लाया गया था। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर यू5200 है। स्मार्टफोन को चीन से मंगाया गया था और इसकी घोषित कीमत 9,036 रुपये प्रति हैंडसेट थी। ध्यान रहे कि इंपोर्ट / एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
 

इसके अलावा यू5200 को जीएफएक्स बेंच साइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। जीएफएक्स बेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यू5200 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

याद रहे कि यू ब्रांड ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपना यू यूटोपिया फोन लॉन्च किया था। यू का फ्लैगशिप हैंडसेट यू यूटोपिया शानदार स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है और इसकी कीमत 24,999 रुपये है।
Advertisement

यू यूटोपिया हैंडसेट को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम से बनाया गया है और यह 7.2 मिलीमीटर पतला है। हैंडसेट में 5.2 इंच का क्यूएचडी  (2560x1440 पिक्सल) शार्प ओजीएस टीपी डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी है 565 पीपीआई। हैंडसेट में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट और 4 जीबी के रैम मौजूद हैं। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

इसमें सोनी के 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ मौजूद है ट्रू टोन डुअल एलईडी फ्लैश। सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखते हुए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे से यूज़र 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3,000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Yu, Yu Mobiles, Yu Yureka Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.